फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पेट्रोलिंग के दौरान रेलवे ट्रैक पर पकड़ा फ्रैक्चर

Sat, 02 Sep 2017 10:23 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 02 Sep 2017 10:23 AM IST
विज्ञापन
Fracture caught on railway track during petroling
रेलवे ट्रैक बाधित होने से कई ट्रेनें हुईं लेट - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर में पनकी स्टेशन से भाऊपुर के बीच रेल पटरी चटकी होने की सूचना से हड़कंप मच गया। शुक्रवार सुबह पेट्रोलिंग के दौरान कीमैन ने फ्रैक्चर देख लिया और स्टेशन मास्टर को सूचना देकर पनकी से भाऊपुर की तरफ आ रही राजधानी, दूरंतो समेत एक्सप्रेस ट्रेनों और मालगाड़ी को रुकवाया। इस घटना से कानपुर-दिल्ली रूट पर आधा दर्जन ट्रेनों का संचालन करीब दो घंटे तक बाधित रहा। पटरी पर क्लैम्प लगाकर ट्रेनों को 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गुजारा गया। डीआरएम की स्पेशल ट्रेन भी इसी स्पीड से गुजरी।
Fracture caught on railway track during petroling
रेलवे ट्रैक बाधित होने से कई ट्रेनें हुईं लेट
सुबह करीब साढ़े सात बजे कीमैन महेंद्र कुमार ने पेट्रोलिंग के दौरान पनकी और भाऊपुर स्टेशन खंभा नंबर 1037 के पास पटरी पर फ्रैक्चर देखा। इसके बाद पनकी की तरफ से आ रही मालगाड़ी को रुकवाया और भाऊपुर स्टेशन मास्टर मनबोध समेत अन्य अफसरों को जानकारी दी। कंट्रोल पर सूचना मिलते ही भाऊपुर से कानपुर सेंट्रल के बीच सभी ट्रेनों को जहां के तहां रोक दिया गया। सियालदह राजधानी, दिल्ली दूरंतो, मगध, संगम समेत करीब आधा दर्जन ट्रेनें और मालगाड़ियां रुक गईं।
 
Fracture caught on railway track during petroling
रेलवे ट्रैक बाधित होने से कई ट्रेनें हुईं लेट
रेलपथ अनुभाग के सीनियर सेक्शन इंजीनियर आरपी सिंह के साथ इंजीनियर वीरेंद्र दुबे और पंकज सिंह मौके पर पहुंचे। पटरी पर क्लैम्प लगाकर फौरी तौर पर उसे जोड़ दिया गया। इसके बाद स्पीड घटाकर 30 किमी प्रति घंटा कर दी गई। शनिवार को पटरी बदली जाएगी। इस घटना से सियालदह-नई दिल्ली दूरंतो एक्सप्रेस, रांची गरीबरथ, राजधानी एक्सप्रेस समेत मगध एक्सप्रेस, संगम और मालगाड़ी मिलाकर करीब दस ट्रेनें दो घंटे तक फंसी रहीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Fracture caught on railway track during petroling
दो घंटे तक बाधित रहा कानपुर-दिल्ली रेलमार्ग
​9:30 बजे के बाद इन ट्रेनों को पहले 20 किमी प्रति घंटा और एक घंटे बाद 30 किमी के कॉशन से गुजारा गया। डीआरएम एसके पंकज की स्पेशल ट्रेन भी दोपहर 1:43 बजे कॉशन स्पीड से गुजरी। वह टूंडला जा रहे थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed