फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fourth class worker burnt to death from heater

इटावा: हीटर ताप रहे चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की जलकर मौत, एसडी फील्ड स्थित आवास में हुई घटना

Thu, 31 Dec 2020 01:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 31 Dec 2020 01:53 PM IST
विज्ञापन
Fourth class worker burnt to death from heater
आग की लपटों से घिरा ड्राइवर - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के इटावा में एक दिल दहला देने हादसा सामने आया है। हीटर से ताप रहे सदर कोतवाली क्षेत्र के एसडी फील्ड स्थित लेखा परीक्षा विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मी की बुधवार शाम करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। कर्मी जिला लेखा परीक्षा अधिकारी का कार चालक बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


बुधवार शाम करीब सात बजे एसडी फील्ड स्थित लेखा परीक्षा विभाग में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मी अशोक कुमार निवासी बर्रा कानपुर हीटर ताप रहे थे। तभी वह करंट की चपेट में आ गए। इससे कर्मचारी की जलकर मौत हो गई। खिड़कियों से आग की लपटे व धुआं निकलता देख लोगों ने सूचना दमकल विभाग को दी।
विज्ञापन


दमकल टीम ने आग पर काबू पाया। पुलिस के अनुसार अशोक, जिला लेखा परीक्षा अधिकारी का कार चालक था। वह यहां करीब तीन साल से रह रहा था। सीओ राजीव सिंह ने बताया कि चतुर्थ श्रेणी कर्मी जिला लेखा परीक्षा विभाग के एक नंबर कमरे में रह रहा था। वह शराब का लती थी। कमरे से एक शराब की खाली व एक भरी बोतल बरामद हुई है। लेखा परीक्षा विभाग के अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही मृतक के परिजनों का फोन नंबर हासिल कर जानकारी दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग में रुकने की नहीं है अनुमति
लेखा परीक्षा विभाग में किसी अधिकारी व कर्मचारी को रुकने की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद वह विभाग के एक उच्चाधिकारी के कहने पर कमरा नंबर में एक साल से रहा था।  विभाग के अधिकारी के मुताबिक अशोक करीब तीन सालों से विभाग में है। नशे का लती होने के चलते एक बार इसका वेतन रोक दिया गया था। उच्चाधिकारियों के कहने पर वेतन लगा और साथ ही विभाग में रहने की अनुमति दी गई। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक उच्चाधिकारी वर्तमान में लखनऊ में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed