फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fourth class student drowned in a pond after slipping

UP: पैर फिसलने से चौथी कक्षा के छात्र की तालाब में डूबकर मौत, डेढ़ घंटे बाद ग्रामीणों ने निकाला शव

Sun, 13 Apr 2025 11:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 13 Apr 2025 11:03 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: पैर फिसलने से छात्र की तालाब में डूबकर मौत हो गई। डेढ़ घंटे बाद ग्रामीणों ने तालाब से शव निकाला। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Fourth class student drowned in a pond after slipping
रामजी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अकबरपुर थाना के बलिहारा निवासी बालक शनिवार की शाम खेत से घर आते समय तालाब में पैर फिसलने से गिर गया। आसपास मौजूद खेल रहे अन्य बच्चों ने बालक को तालाब में गिरता देखा तो शोर मचाया। करीब डेढ़ घंटे बाद बालक का शव मिला। बलिहारा निवासी विजयचंद्र का बेटा रामजी (12) खेत से घर लौटते समय पैर फिसलने से तालाब में गिरकर डूब गया। ग्रामीणों ने तालाब में कूदकर डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद किया।

विज्ञापन


दादा महेंद्र ने बताया कि वह निजी स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता था। शाम 5:30 बजे खेत से घर लौट रहा था। तभी गांव से एक किलोमीटर दूर स्थित तालाब में पैर फिसलने से गिर गया। आसपास मौजूद बच्चों ने उसे तालाब में गिरता देखा तो शोर मचाकर जानकारी दी। पिता खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण-पोषण करते है। अनहोनी से पिता जयचंद्र, मां शोभा, बहन जानह्वी व भाई श्यामजी बदहवास है। अकबरपुर थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि बालक के तालाब में गिरकर डूबने से मौत होने की जानकारी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत की वजह पता चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed