{"_id":"661d09e5e2ab0a14d108689f","slug":"four-wheels-of-high-speed-dumper-laden-with-maurang-came-off-laborer-injured-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah: हाईवे पर तेज रफ्तार मौरंग लदे डंपर के निकले पहिए, चपेट में आकर मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: हाईवे पर तेज रफ्तार मौरंग लदे डंपर के निकले पहिए, चपेट में आकर मजदूर घायल
Mon, 15 Apr 2024 04:37 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 15 Apr 2024 04:37 PM IST
सार
इटावा जिले में नेशनल हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब मौरंग लदे तेज रफ्तार डंपर के चार पहिए निकल गए। एक पहिया साइकिल सवार मजदूर पर चढ़ गया। जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
इटावा में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नेशनल हाईवे पर कानपुर की ओर से आ रहे मौरंग लदे तेज रफ्तार डंपर के चार पहिए निकल गए। जिसमें एक पहिया साइकिल सवार मजदूर के ऊपर चढ़ गया। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
बकेवर थाना क्षेत्र के परशुपरा चौराहा नेशनल हाईवे पर सोमवार दोपहर 12 बजे कानपुर की ओर से आ रहा मौरंग लदे तेज रफ्तार डंपर के चार पहिए निकल गए। पहिए निकलते ही हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। करवाखेड़ा गांव निवासी रामविलास (32) साइकिल से चौराहा पार कर रहा था। एक पहिया रामविलास के ऊपर चढ़ गया। जिससे रामविलास गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया। रामविलास साइकिल से डीजल लेने जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई।