फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four Vande Bharat festival special trains will pass through Kanpur

Kanpur News: कानपुर होकर जाएंगी चार वंदेभारत त्योहार स्पेशल ट्रेनें

Thu, 09 Oct 2025 02:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Four Vande Bharat festival special trains will pass through Kanpur
कानपुर। दीपावली और छठ पर्व पर सबसे ज्यादा यात्रियों की भीड़ दिल्ली और बिहार से होती है। लगभग सभी ट्रेनें अभी से फुल चल रही हैं। इसे देखते हुए रेलवे लगातार त्योहार स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। अब दो जोड़ी वंदेभारत त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। ये चार ट्रेनें पटना और नई दिल्ली के बीच दौड़ेंगी जो कानपुर सेंट्रल से होकर गुजरेंगी।
विज्ञापन


उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन नंबर 02252/02251 नई दिल्ली-पटना वंदेभारत विशेष ट्रेन नई दिल्ली से 11 अक्तूबर से 15 नवंबर तक हर सोमवार, बुधवार व शनिवार को चलेगी। इसी तरह पटना से 12 अक्तूबर से 16 नवंबर तक हर मंगलवार, गुरुवार व रविवार को चलेगी। ट्रेन नंबर- 02252 नई दिल्ली से रात 08:35 बजे रवाना होगी। यह अलीगढ़ में दो मिनट का ठहराव लेते हुए कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रात 01:30 बजे आएगी। यहां पांच मिनट ठहराव के बाद 01:35 बजे रवाना प्रयागराज, वाया मिर्जापुर होते हुए सुबह 09:30 बजे पटना पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसकी रिवर्स ट्रेन 02251 पटना से रात दस बजे रवाना होगी और इसी रूट से होते हुए कानपुर सेंट्रल पर सुबह 05:50 बजे आएगी। यहां से 05:55 बजे रवाना होकर दोपहर 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस एक जोड़ी ट्रेन में 16 कोच होंगे। इसी तरह ट्रेन नंबर- 02553/02254 पटना-नई दिल्ली आरक्षित वंदे भारत विशेष एक्सप्रेस पटना से 11 अक्तूबर से 17 नवंबर तक हर शनिवार, सोमवार व बुधवार को चलेगी। यह नई दिल्ली से 12 अक्तूबर से 16 नवंबर तक हर रविवार, मंगलवार और गुरुवार को चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटना से सुबह 10 बजे रवाना होगी और विभिन्न स्टेशन होते हुए (वाया मिर्जापुर) शाम 05:50 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। यहां से पांच मिनट बाद 05:55 बजे रवाना होकर अलीगढ़ होते हुए रात 11:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इसकी रिवर्स नई दिल्ली से सुबह 08:35 बजे चलेगी और दोपहर 01:25 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। यहां से 01:30 बजे रवाना होकर इसी रूट से होते हुए रात 09:30 बजे पटना पहुंचेगी। इस एक जोड़ी ट्रेन में वंदे भारत के 20 कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed