फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four trains cancelled, eight diverted on December 3

Kanpur News: तीन दिसंबर को चार ट्रेनें निरस्त, आठ का मार्ग परिवर्तन

Fri, 28 Nov 2025 02:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Four trains cancelled, eight diverted on December 3
कानपुर। कानपुर-लखनऊ रेल खंड के मध्य अमौसी-मानक नगर स्टेशनों के बीच समपार फाटक पर आरयूबी रोड अंडरब्रिज सबवे निर्माण कार्य के अंतर्गत कार्य होना है। ट्रैफिक व पावर ब्लॉक के कारण चार ट्रेनें तीन दिसंबर को निरस्त रहेंगी। इसके अलावा आठ ट्रेनें मार्ग परिवर्तित कर चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन नंबर-11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ, 11110 लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, 51813 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ जंक्शन और 51814 लखनऊ जंक्शन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी यात्रा प्रारंभ करने की तिथि तीन दिसंबर को निरस्त रहेगी। ट्रेन नंबर- 12004 नई दिल्ली-लखनऊ यात्रा प्रारंभ करने की तिथि तीन दिसंबर को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग उन्नाव-माखी-बालामऊ-लखनऊ के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन

12103 पुणे-लखनऊ यात्रा प्रारंभ करने की तिथि दो दिसंबर को उन्नाव-माखी-बालामऊ-लखनऊ, 15066 पनवेल-गोरखपुर भी दो दिसंबर को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग उन्नाव-माखी-बालामऊ-लखनऊ जंक्शन, 12173 लोकमान्य तिलक टर्मिनस.-मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन परिवर्तित मार्ग उन्नाव-डलमऊ-उबरनी-रायबरेली-मांबेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ के रास्ते चलेगी और लखनऊ जंक्शन पर ठहराव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ यात्रा प्रारंभ करने की तिथि तीन दिसंबर को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग उन्नाव-माखी-बालामऊ-आलमनगर-लखनऊ, 19715 जयपुर-गोमतीनगर यात्रा प्रारंभ करने की तिथि दो दिसंबर को परिवर्तित मार्ग उन्नाव-माखी-बालामऊ-आलमनगर-लखनऊ-गोमतीनगर होकर चलेगी। 12589 गोरखपुर-चर्लापल्ली परिवर्तित मार्ग ऐशबाग-लखनऊ-आलमनगर-बालामऊ-माखी-उन्नाव-कानपुर सेंट्रल और 11124 बरौनी-ग्वालियर यात्रा प्रारंभ करने की तिथि दो दिसंबर को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग लखनऊ जंक्शन-आलमनगर-बालामऊ-माखी-उन्नाव के रास्ते चलेगी।



छह ट्रेनें चलेंगी देरी से

ट्रेन नंबर- 64212 कानपुर सेंट्रल -लखनऊ जंक्शन मेमू यात्रा प्रारंभ करने की तिथि तीन दिसंबर को कानपुर सेंट्रल स्टेशन से दोपहर 12:20 बजे के स्थान पर 02:20 बजे, 12003 लखनऊ-नई दिल्ली इसी दिन लखनऊ स्टेशन से 100 मिनट रीशेड्यूल होकर चलेगी। 12104 लखनऊ-पुणे लखनऊ स्टेशन से 90 मिनट, 15067 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनल गोरखपुर स्टेशन से 145 मिनट, 15109 छपरा-मथुरा छपरा स्टेशन से 205 मिनट, 04449 दरभंगा-नई दिल्ली यात्रा प्रारंभ करने की तिथि दो दिसंबर को दरभंगा स्टेशन से 180 मिनट रीशेड्यूल की जाएगी। 12875 पुरी-आनंद यात्रा प्रारंभ करने की तिथि दो दिसंबर को उत्तर रेलवे में 225 मिनट, 64211 लखनऊ जंक्शन-कानपुर सेंट्रल यात्रा प्रारंभ करने की तिथि तीन दिसंबर को मार्ग में 205 मिनट, 12179 लखनऊ-आगरा फोर्ट यात्रा प्रारंभ करने की तिथि तीन दिसंबर को पूर्वोत्तर रेलवे में 75 मिनट रेग्युलेट (रोक-रोककर) की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed