फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four teams are continuously conducting raids in search of the attackers, but have met with no success.

Kanpur News: हमलावरों की तलाश में चार टीमें लगातार मार रही दबिश, सफलता नहीं

Mon, 14 Sep 2026 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Mon, 14 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Four teams are continuously conducting raids in search of the attackers, but have met with no success.
दिबियापुर। थाना क्षेत्र के भट्टा बस्ती इंद्रानगर में घर में घुसकर युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस की चार टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। अभी तक पुलिस को सफलता नहीं मिली है।
विज्ञापन


पीड़ित पिता यशपाल सिंह निवासी भट्टा बस्ती इंद्रानगर ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 10 सितंबर की रात करीब 9:30 बजे बेटा शिवम घर के अंदर टहल रहा था। तभी एक बाइक पर सवार होकर निखिल पुत्र प्रताप चक निवासी भट्टा बस्ती, सोएब मंसूरी पुत्र सोनू मंसूरी निवासी नई बस्ती भट्टा बस्ती, राजकुमार यादव निवासी दुल्हाराय का पुरवा फफूंद और एक अज्ञात युवक उनके घर पहुंचे और गेट पर पत्थर मारते हुए गाली-गलौज करने लगे थे। जब शिवम ने गेट खोला तो आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से तमंचे से फायर कर दिया था। गोली शिवम की पीठ में लगकर छाती को चीरते हुए पार हो गई थी।
विज्ञापन


फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पिता की तहरीर पर पुलिस ने निखिल, सोएब मंसूरी, राजकुमार यादव व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने रविवार को बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन किया गया है। सर्विलांस सक्रिय कर दिया गया है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed