{"_id":"6a627a61f3c47b81c309c5e7","slug":"four-players-selected-for-the-divisional-level-boxing-trials-kanpur-news-c-362-1-ka11003-152404-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मंडल स्तरीय बॉक्सिंग ट्रायल के लिए चार खिलाड़ी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मंडल स्तरीय बॉक्सिंग ट्रायल के लिए चार खिलाड़ी चयनित
विज्ञापन
कानपुर। राज्य स्तरीय अंडर-17 बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए गुरुवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें चार मुक्केबाजों का चयन मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए हुआ है। मंडल स्तरीय ट्रायल शुक्रवार को ग्रीनपार्क में आयोजित किए जाएंगे। राज्य स्तरीय चैंपियनशिप एक से चार अगस्त तक वाराणसी में होगी।
जिला स्तरीय ट्रायल चयन समिति के मुकेश झा, संजीव दीक्षित, श्याम मिश्रा, नरेंद्र प्रताप की देखरेख में हुआ। कानपुर एमेच्योर बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव संजीव दीक्षित ने बताया कि चयन ट्रायल के आधार पर चार खिलाड़ियों को विभिन्न भार वर्गों में मंडल स्तरीय टीम के लिए चुना गया। इसमें पावनी वाजपेयी (44-46 किग्रा), नागवंशी (46-48 किग्रा), काव्या चौधरी (60-63 किग्रा), हिमानी द्विवेदी (66-70 किग्रा) शामिल हैं। अल्पना शर्मा को टीम मैनेजर एवं प्रशिक्षक नियुक्त किया गया है।