फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four people who came to bathe in the Ganges drowned in deep water

Kanpur: सेल्फी लेते समय पैर फिसलने से गंगा में गिरा युवक, बचाने के दौरान तीन अन्य दोस्त भी डूबे

Fri, 14 Mar 2025 10:29 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 14 Mar 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
Four people who came to bathe in the Ganges drowned in deep water
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ani
महाराजपुर थाना क्षेत्र के चांदनपुर गांव के सिलवासा घाट में गंगा नहाने आए छह में से चार दोस्त गहरे पानी में डूब गए। मिली जानकारी के मुताबिक राहुल सिंह पुत्र कुंवर सिंह निवासी हर हर महादेव गेस्ट हाउस न्यू आजाद नगर सतबरी कानपुर, सुमित सिंह, महेंद्र कुशवाहा उर्फ नीरज एवं प्रियांशु अग्रवाल पुत्र स्वर्गीय अजय अग्रवाल निवासी यशोदा नगर थाना नौबस्ता कानपुर चारों एक दूसरे को बचाने में गहरे पानी में समा गए।
विज्ञापन


साथ में गंगा नहाने गए दो अन्य दोस्तों राजकुमार यादव पुत्र बृजनंदन यादव और शिवम साहू पुत्र राजाराम साहू ने बताया कि घाट किनारे काफी देर तक शराब आदि का सेवन करने के बाद गंगा के किनारे मोबाइल से सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान नीरज का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। जिसको बचाने में तीन अन्य दोस्त भी गहरे पानी में समा गए मौके पर मौजूद एक महिला द्वारा बचाने के लिए साड़ी फेंकी गई लेकिन तब तक सभी गहरे पानी में डूब गए थे। 
विज्ञापन


घटना शुक्रवार की शाम लगभग 5:30 बजे का है। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई घटना स्थल पहुंची पुलिस द्वारा लगभग 25 किलोमीटर दूर तक गंगा में छानबीन की गई लेकिन युवकों का कुछ पता नहीं चला। घटनास्थल पर डीसीपी पूर्वी श्रवण कुमार सहित समस्त पुलिस बल मौजूद रहा। अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन रोक दिया गया है और बताया गया कि एनडीआरएफ की टीम एवं पीएसी गोताखोरों द्वारा सुबह 7:00 से फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed