फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four people injured after wall collapses with tinshed

टिनशेड के साथ दीवार गिरी, युवक की मौत चार लोग घायल, सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया

Fri, 06 Mar 2020 08:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 06 Mar 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
Four people injured after wall collapses with tinshed
तेज हवा चलने से दीवार और टिनशेट गिर गया - फोटो : अमर उजाला
इटावा के बकेवर में बारिश के साथ तेज हवा चलने से शकूरपुर गांव में शुक्रवार की शाम को टिनशेड के साथ पक्की दीवार गिर गई। मलबे में दबने से एक युवक की मौत हो गई और चार घायल हो गए। लोगों ने उन्हें निकालकर सीएचसी महेवा भिजवाया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सूचना देने के बाद एक घंटे तक कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। इससे लोगों में आक्रोश रहा। बारिश के बचने के लिए गांव के पांच लोग जसवंत सिंह के घर के बाहर रखे टिनशेड के नीचे खडे़ हो गए। तेज हवा का झोका आने से टिनशेड दीवार समेत गिर गया। इससे पांच लोग मलबे में दब गए।
विज्ञापन


 

आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे लोगों को निकलने में जुट गए। मलबे में दबने से नाहर सिंह (32) पुत्र अशोक सिंह कठेरिया की मौत हो गई। गोविंद सिंह पुत्र मोहर सिंह, फूल सिंह पुत्र बाबूराम, प्रदीप पुत्र रज्जन बाबू, सुरेशचंद पुत्र रामस्वरूप निवासी गण शकूरपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्राम प्रधान मुकेश सिंह ने अन्य ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी महेवा भिजवाया,  जहां से डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल गोविंद सिंह की हालत नाजुक बताई गई है। 

प्रधान  मुकेश सिंह भदौरिया ने बताया सभी लोग दीवार के सहारे टिनशेड के नीचे दीवार के पास खड़े थे उसकी समय टिनशेड में हवा भरने से वह उखड़ गया और वह मय दीवार के गिर गई। सूचना के बाद भी एक घंटे तक तहसील व पुलिस  का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे जिससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed