फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four pairs of special trains for Holi, returners will also get seats, can get reservation

होली के लिए चलीं चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, वापसी करने वालों को भी मिलेंगी सीटें, करा सकते हैं रिजर्वेशन

Thu, 18 Mar 2021 10:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 18 Mar 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Four pairs of special trains for Holi, returners will also get seats, can get reservation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।
होली पर यात्रियों की भीड़ के मद्देनजर उन्हें आरक्षित टिकट मुहैया कराने और सीटें उपलब्ध कराने के लिए रेलवे ने चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। इन ट्रेनों से यात्री आ सकेंगे और त्योहार मनाकर वापस भी जा सकेंगे। कुछ ट्रेनों को रेलवे ने होली के बाद काम पर वापसी करने के लिए भी चलाया है। इनका शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


ये ट्रेनें हुईं शुरू
ट्रेन (09069) 15 अप्रैल से हर गुरुवार को ओखा से दोपहर 2:05 बजे चलेगी। अगले दिन शाम 7:30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। वाराणसी स्टेशन देर रात दो बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन (09070) वाराणसी से हर शनिवार को 17 अप्रैल से रात 9:55 बजे छूटेगी। देर रात 3:30 बजे कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी और पांच मिनट रुकेगी। सोमवार सुबह 7:45 बजे ओखा पहुंचेगी।
विज्ञापन

आनंद विहार जोगबनी त्योहार एक्सप्रेस विशेष ट्रेन (04036) 19 मार्च से 31 मार्च तक प्रतिदिन चलेगी। आनंद विहार से यह ट्रेन सुबह 8:10 बजे चलकर वाया गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला होते हुए दोपहर 2:20 बजे सेंट्रल आएगी। यहां से प्रयागराज, दानापुर, पाटलिपुत्र, बेगूसराय, नौगछिया, कटिहार, पूर्णिया होते हुए दूसरे दिन सुबह 7:50 पर पहुंचेगी। वापसी में रात 8:30 बजे ट्रेन जोगबनी से चलकर दोपहर 2:25 बजे सेंट्रल आएगी। यहां दस मिनट ठहराव के बाद ट्रेन रात 8:45 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 

ट्रेन (04412) आनंद विहार टर्मिनल से गया के लिए चलाई जाएगी। यह ट्रेन 19, 22, 26 और 29 मार्च को आनंद विहार से जबकि 20, 23, 27 और 30 मार्च को गया से चलेगी। आनंद विहार से शुक्रवार और सोमवार को ट्रेन रात 11:10 बजे चलकर सुबह 5:50 बजे कानुपर सेंट्रल आएगी। यहां से प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए दोपहर 3:30 बजे गया पहुंचेगी। गया से शनिवार और मंगलवार को रात 11:45 बजे चलकर सुबह 8:45 बजे कानपुर और दोपहर 3:25 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 

आनंद विहार से पटना त्योहार एक्सप्रेस विशेष ट्रेन (04046) 21, 23, 26 और 28 मार्च को चलेगी, जबकि पटना से 22, 24, 27 और 29 मार्च को आनंद विहार के लिए चलेगी। आंनद विहार से ट्रेन दोपहर 2:55 बजे चलकर रात 10:40 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी। यहां से प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर होते हुए सुबह नौ बजे पटना पहुंचेगी। पटना जंक्शन से दोपहर 12 बजे ट्रेन चलकर रात 9:30 बजे कानपुर सेंट्रल और सुबह पांच बजे आनंद विहार पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed