फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four men did sexual harassment with women, Family alleges

युवती को अगवा कर चार ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस पर लगा कार्रवाई न करने का आरोप

Tue, 10 Sep 2019 02:03 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: Abhishek Singh Updated Tue, 10 Sep 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
Four men did sexual harassment with women, Family alleges
पीड़ित युवती और नेता शिवपाल यादव - फोटो : Amar Ujala

ऊसराहार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 12वीं की छात्रा 22 अगस्त सुबह करीब पांच बजे शौच के लिए गई थी। इसके बाद वह घर नहीं लौटी। पिता ने उसी दिन थाने में गुमशुदगी का केस दर्ज करा दी थी। 

विज्ञापन


युवती की खोजबीन के बजाय पुलिस हाथ पर हाथ रखकर बैठी रही। इसी बीच पिता को पता चला कि चार युवक उसकी बेटी को दिल्ली उठा ले गए हैं। पिता की सूचना पर पुलिस ने युवती को दिल्ली से बरामद कर लिया। युवती ने दो युवकों की पहचान भी कर लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। 
विज्ञापन


पिता का आरोप है कि बेटी के साथ चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। पुलिस न मुकदमा दर्ज कर रही है और न ही गिरफ्तार कर रही है। सोमवार को पीड़ित परिवार एसएसपी से मिलने आया था लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई। शाम जरीब साढ़े आठ बजे पीड़ित शिवपाल सिंह यादव से मिले, उन्होंने एसएसपी और डीएम से बात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवपाल ने युवती के पिता से कहा अगर मुकदमा नहीं लिखा गया तो आपके साथ धरने पर बैठ जाऊंगा। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। एसओ ऊसराहार ने शिवपाल के पिए को फोन किया। उन्होंने कहा कि पीड़ित को भेजो मुकदमा लिखता हूं।


बरामदगी के बाद एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया था, तब उसने मर्जी से जाने का बयान दिया था। अब सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगा रही है। मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है- ओमकार सिंह, एएसपी ग्रामीण इटावा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed