{"_id":"5e257e2e8ebc3e4ada3f0446","slug":"four-legged-and-hand-baby-born-in-auraiya","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"औरैया में चार हाथ पैर वाले बच्चे ने लिया जन्म, कुछ देर बाद हुई मौत, देखने वालों का लगा तांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया में चार हाथ पैर वाले बच्चे ने लिया जन्म, कुछ देर बाद हुई मौत, देखने वालों का लगा तांता
Mon, 20 Jan 2020 03:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 20 Jan 2020 03:47 PM IST
विज्ञापन
औरैया में चार हाथ पैर वाले बच्चे ने लिया जन्म
- फोटो : अमर उजाला
औरैया के फफूंद कस्बे में एक जच्चा बच्चा केंद्र पर रविवार की रात एक महिला ने विचित्र बच्चे को जन्म दिया लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी मृत्यु हो गयी।बच्चे को देखने के लिए कस्बे के लोगो की भारी भीड़ अस्पताल में पहुंच गयी।
रविवार की शाम क्षेत्र के गांव फूटाताल निवासी भूरे दिवाकर अपनी पत्नी अलका को प्रसव पीड़ा होने पर फफूंद के बाबरपुर रोड पर स्थित पाली क्लीनिक जच्चा बच्चा केंद्र पर लेकर पहुंचा। जहां नाजुक हालत देखते हुए नर्सों ने उसकी पत्नी को भर्ती कर लिया।

केंद्र की नर्सों की काफी कोशिशों के बाद रात लगभग ग्यारह बजे अलका ने एक शिशु को जन्म दिया। जिसके चार हाथ व चार पैर और चार कान होने के साथ ही शिशु के स्त्री एवं पुरुष के दोनों जननांग भी थे।
विचित्र बच्चे को देख डिलीवरी कराने वाली नर्सें भी आश्चर्य में पड़ गयीं लेकिन कुछ देर बाद बच्चे की मृत्यु हो गयी। सोमवार सुबह विचित्र बच्चे के जन्म की खबर सुनकर कस्बे के लोगों की भारी भीड़ केंद्र पर पहुंच गयी। मृतक शिशु के पिता भूरे ने बताया कि उनकी तीन सन्ताने दो पुत्रियां व एक पुत्र है।