{"_id":"66104ad8e7ba5a68fa07aeb5","slug":"four-lakh-cash-and-three-rifles-stolen-from-english-liquor-and-beer-warehouse-etawa-news-c-216-1-etw1001-110482-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अंग्रेजी शराब व बीयर के गोदाम से चार लाख की नकदी और तीन राइफल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अंग्रेजी शराब व बीयर के गोदाम से चार लाख की नकदी और तीन राइफल चोरी
विज्ञापन
इटावा। अंग्रेजी शराब व बीयर के गोदाम से चोर चार लाख की नकदी व तीन राइफल लेकर भाग गए। घटना की जानकारी पर डीएम व एसएसपी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। उन्होंने गोदाम में मानक पूरे न मिलने पर नाराजगी भी जाहिर की है।
कानपुर के पनकी निवासी सदानंद दुबे का फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के दतावली में अंग्रेजी शराब व बीयर का गोदाम है। यहां कानपुर के ग्वालटोली निवासी मृदुल मिश्रा मैनेजर हैं। गुरुवार रात को गोदाम में तैनात तीन गार्ड अंदर केबिन में राइफल रखकर बाहर बैठे थे। शुक्रवार सुबह जब नौ बजे कर्मचारी गोदाम में पहुंचे तो मैनेजर का केबिन खुला था। अंदर कैश रखने वाले अलमारी का लॉक टूटा मिला। इस पर गार्ड के होश उड़ गए। कर्मचारियों की सूचना पर मैनेजर पहुंचे तो अलमारी में रखी चार लाख नकदी गायब मिली। सिक्योरिटी गार्ड की तीनों राइफलें भी नहीं थीं।
पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की। सूचना पर डीएम अवनीश राय, एसएसपी संजय कुमार वर्मा व एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर मैनेजर और गार्ड से पूछताछ की। जांच में पता चला कि चोरों ने गोदाम के पीछे लगे कैमरे घुमा दिए थे। इस कारण वह कैमरे में कैद नहीं हुए। चोर छत पर लगी टीन को हटाकर गोदाम में उतरे थे। गोदाम के पीछे एक बेलचा और रस्सी भी पड़ी मिली।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि चोरी की रकम पहले लगभग आठ लाख बताई गई थी, लेकिन जांच में चार लाख रुपये और सिक्योरिटी गार्ड की तीन राइफलों के गायब होने की बात पता चली है। इसमें सिक्योरिटी गार्ड, गोदाम मैनेजर और अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।