फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four including innocent died due to cold

सर्दी से मासूम समेत चार की जान गई

Fri, 21 Jan 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Four including innocent died due to cold
कानपुर देहात। ठंड बुजुर्गों पर भारी पड़ रही है। गुरुवार को मासूम समेत चार की मौत हो गई। ठंडी हवाएं ठिठुरन बढ़ा रही हैं। भोर में घने कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार भी धीमी है।
विज्ञापन

रसूलाबाद देहात के ग्राम प्रधान उदय प्रताप सिंह के बाबा जयराम सिंह (104) की गुरुवार सुबह ठंड के चलते अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें सीएचसी ले गए। वहां उपचार के दौरान मौत हो गई। रसूलाबाद के ही पूरनपुरवा गांव निवासी यूनिस (65) की ठंड से हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें सीएचसी ले गए थे। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, बुधवार रात मैथा तहसील क्षेत्र के सुनवर्षा गांव निवासी शिवकुमार पाल (68) की हालत बिगड़ गई। गुरुवार सुबह उनकी मौत हो गई। राजपुर कस्बा निवासी पंचम विश्वकर्मा की दो माह के बेटी लक्ष्मी की ठंड लगने से हालत बिगड़ गई। परिजन राजपुर पीएचसी ले गए। जहां डॉ. डीके सिंह ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.9 डिग्री कम 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान 3.6 डिग्री कम 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों ने 22 व 23 जनवरी को ओलावृष्टि के साथ बारिश की आशंका जताई है। शीत लहर चलने से फिलहाल ठंड बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्प्रे व खाद का न करें फसलों में प्रयोग
- मौसम विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि किसान फसलों पर किसी प्रकार के रासायनिक खाद या स्प्रे का प्रयोग न करें। ऐसे मौसम में स्प्रे करने का फायदा कम होता है।

----
कोहरे में संभलकर करें सफर
घने कोहरे के चलते वाहन चालकों को संभलकर चलने की सलाह दी गई है। सदर सीओ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि वाहनों पर आगे और पीछे रिफ्लेक्टर टेप लगवाएं। कोहरे में चलते समय हेडलाइट को लो-बीम पर रखकर चलें और वाहनों के इंडिकेटर जलाकर सफर करें। वाहन को अपनी लेन में ही रखें और ओवरटेक करने से बचें। शराब या नशीला पदार्थ पीकर वाहन न चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed