फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four human skeletons found in vacant plot in Kanpur, fear of tantra mantra

UP: खाली प्लॉट में मिले 10 से 15 साल पुराने चार मानव कंकाल, पास पड़ी बोरी में मिला नारियल, दीया और ये सामान

Thu, 29 Feb 2024 10:50 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 29 Feb 2024 10:50 AM IST
सार

कानपुर के दामोदरनगर में खाली प्लॉट में करीब 15 साल पुराने चार मानव कंकाल मिले हैं। इसमें तीन नाबालिग और एक बालिग का कंकाल बताया जा रहा है। दांतों से पहचान हुई है। तंत्र मंत्र की आशंका जताई जा रही है। जांच के लिए लैब भेजे गए हैं।

विज्ञापन
Four human skeletons found in vacant plot in Kanpur, fear of tantra mantra
चार मानव कंकाल, जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के बर्रा थाना इलाके के दामोदरनगर में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक के बाद एक चार मानव कंकाल मिले। सेंगर चौराहे के पास एक खाली प्लॉट में मिले ये कंकाल 10 से 15 साल पुराने बताए जा रहे हैं। आशंका है कि तंत्रमंत्र के बाद इन्हें यहां फेंका गया है। 
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेसिंक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। टीम के मुताबिक दांतों से पता चला है कि इनमें तीन कंकाल बालिग के हैं और एक नाबालिग का। सही उम्र और लिंग की पहचान के लिए लैब भेजे गए हैं।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुट गई है। दरअसल, कुत्ते मानव कंकाल को मुंह में लेकर इधर-उधर भटक रहे थे। कुछ स्थानीय लोगों ने कुत्तों का पीछा किया तो प्लॉट में नरमुंड, हड्डियां आदि बिखरी पड़ीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जांच के लिए पहुंची एडीसीपी साउथ अंकिता शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में चार लोगों के कंकाल मिलने की बात सामने आई है। 

वे कितने पुराने हैं और उनमें से कितने पुरुष व कितने महिलाओं के हैं, इसकी जांच के लिए विशेषज्ञों के पास भेजा गया है। प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि कंकाल कहीं से लाकर फेंके गए हैं। एडीसीपी ने कहा कि रिपोर्ट आने के बाद जरूरत अनुसार डीएनए के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।

सीसीटीवी की मदद से फेंकने वालों की तलाश
एडिशनल सीपी हरीश चंदर ने कहा कि जिस प्लॉट में कंकाल बरामद हुए हैं, उसके आसपास से गुजरने वाले हर रास्ते पर दुकानों व घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों को चिह्नित किया जा रहा है। सभी जगह के पिछले कुछ दिनों के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जाएंगे और फेंकने वाले की पहचान की जाएगी।

 

पास में पड़ी बोरी में मिला नारियल, दीया और सिंदूर
जांच के दौरान टीम को पास में एक बोरी भी पड़ी मिली। इसमें मानव अंगों के साथ नारियल, दीया और सिंदूर भी मिला है। इस वजह से पुलिस को आशंका है कि किसी ने तंत्रमंत्र के लिए इनका इस्तेमाल किया और फिर फेंक गए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed