फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four Holi special buses will run for Gorakhpur and Delhi.

Kanpur News: गोरखपुर व दिल्ली के लिए चलेंगी चार-चार होली स्पेशल बसें

Wed, 18 Feb 2026 01:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 18 Feb 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Four Holi special buses will run for Gorakhpur and Delhi.
कानपुर देहात। होली पर्व पर घर आने व जाने वालों को समस्या का सामना न करना पड़े इसलिए परिवहन निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। 28 फरवरी से नौ मार्च के बीच गोरखपुर व दिल्ली रूट पर चार-चार होली स्पेशल रोडवेज बसों को चलाए जाने का निर्णय लिया है। इनके अलावा आगरा व लखनऊ मार्ग पर 20 बसें संचालित होंगी।
विज्ञापन

माती डिपो से 41 बसों का संचालन लोकल व लंबी दूरी के मार्गों पर किया जा रहा है। चार मार्च को होली है। यात्रियों को आवागमन में असुविधा न हो इसके लिए निगम ने गोरखपुर व दिल्ली रूट पर पहले एक-एक बस चलाने का निर्णय लिया था लेकिन यात्रियों की संख्या अधिक होने की आशंका को देखते हुए बसों की संख्या को बढ़ा दिया गया है। इनमें दो बसें 28 फरवरी को माती से दिल्ली व गोरखपुर के लिए प्रस्थान करेंगी और अगले दिन वापसी करेंगी। जबकि दूसरे दिन अन्य दो बसों को रवाना किया जाएगा। इससे दोनों तरफ से यात्रियों को आने जाने में सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

वहीं, आगरा व लखनऊ मार्ग के लिए 10-10 बसों को चलाया जाएगा। लखनऊ की तरफ जाने वाली बसें माती से चलकर अकबरपुर और कानपुर होते हुए सफर तय करेंगी। वहीं, आगरा की तरफ जाने वाली बसें माती से बाराजोड़ होते हुए अकबरपुर से यात्रियों को लेकर निकलेंगी। इस दौरान स्थानीय लोगों को आवागमन में असुविधा न हो इसका ध्यान रखते हुए 13 बसों को जिले के ग्रामीणांचल मार्ग पर चलाए जाने की तैयारी है। कार्यशाला प्रभारी विश्वजीत ने बताया कि होली पर्व पर संचालन से पूर्व बसों की कमियों को दूर करते हुए रखरखाव का कार्य किया जा रहा है। जिससे यात्रा के दौरान किसी भी यात्री को मार्ग में समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

..................
चालक-परिचालक को मिलेगी प्रोत्साहन राशि
होली को देखते हुए सभी चालक व परिचालकों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। साथ ही इस दौरान कार्य करने वालों को प्रोत्साहन राशि दिए जाने का निर्णय लिया गया है। कार्यालय सहायक रवि दुबे ने बताया कि होली पर्व के दौरान 28 फरवरी से 10 दिनों तक कार्य करने वाले चालक व परिचालक को 4500 रुपये व नौ दिनों तक कार्य करने पर 3600 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। हालांकि इन्हें प्रतिदिन 300 किलोमीटर बस चलानी होगी। इससे अधिक दूरी तय करने पर प्रति किमी 55 पैसे के हिसाब से अलग से राशि दी मिलेगी। वहीं कार्यशाला में कार्य करने वाले कार्मिकों को 10 दिन कार्य करने पर 2100 व नौ दिन कार्य करने पर 1800 रुपये प्रोत्साहन राशि दिए जाने का निगम द्वारा निर्णय लिया गया है।

.......................
वर्जन............
होली पर्व पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने की आशंका को देखते हुए दिल्ली व गोरखपुर मार्ग पर चार-चार बसों को संचालित किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा लखनऊ व आगरा रूट पर 20 बसें चलाई जाएंगी। वहीं स्थानीय स्तर पर अलग-अलग रूट के लिए 13 बसें चलाई जाएंगी। मार्ग में यात्रियों को असुविधा न हो इसके लिए कार्यशाला प्रभारी को निर्देशित करते हुए सभी बसों की मरम्मत का कार्य पूरा करने को कहा गया है। साथ ही निगम द्वारा पर्व के दौरान चालक-परिचालक व कार्यशाला कार्मिकों को पर्व के दौरान कार्य करने पर प्रोत्साहन राशि प्रदान दिए जाने का निर्णय लिया गया है। - मोहम्मद अशफाक, एआरएम, माती डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed