फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Four girls missing in etawah

इटावा: चार लड़कियां लापता, खोज में लगीं पुलिस की टीमें, मानव तस्करी की आशंका

Tue, 12 Jan 2021 06:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 12 Jan 2021 06:22 PM IST
विज्ञापन
Four girls missing in etawah
सांकेतिक तस्वीर
इटावा जिले में सिविल लाइन थानाक्षेत्र स्थित कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में रहने वाली चार लड़कियां सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। इसमें तीन सगी बहनें नाबालिग हैं। एक युवती परिसर के चौकीदार की बेटी है।
विज्ञापन


तीनों बहनें राजकीय महिला विद्यालय की छात्रा हैं। अचानक लड़कियों के गायब होने से मानव तस्करी की आशंकाएं गहरा रही हैं। इनकी तलाश में जिले भर की पुलिस जुटी हुई है। बसरेहर क्षेत्र निवासी एक राजगीर मिस्त्री कॉलेज परिसर में परिवार के साथ रहता है।
विज्ञापन


उनकी तीन नाबालिग बेटियां ( 14, 16, 17 वर्ष) जीजीआईसी में पढ़ाई करती हैं। पिता के मुताबिक सोमवार सुबह बेटियां स्कूल में आधार कार्ड जमा करने की बात कहकर निकलीं थीं। उनके साथ पड़ोसी चौकीदार की बेटी (19) भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा के बांह क्षेत्र निवासी चौकीदार ने बताया कि उसकी बेटी पढ़ाई नहीं करती है। सप्ताह भर पहले ही बेटी को गांव से लेकर आया था। पुलिस आशंका जता रही है कि इसी युवती के कहने पर ही बाकी लड़कियां घर से निकली होंगी। पुलिस ने कॉलेज के परिक्षेत्र, बस अड्डा और रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज भी देखे। 

तलाश में क्राइम ब्रांच भी लगी
लड़कियों की तलाश में क्राइम ब्रांच, एसओजी के साथ कई थानों की टीमों को लगाया गया है। सिविल लाइन पुलिस ने परिजनों को थाने में बैठा लिया है। इसके अलावा कालेज क्षेत्र में आने-जाने वाले युवकों और स्कूल की साथी छात्राओं से पूछताछ की जा रही है। 

फोटो अलबम भी साथ ले गईं लड़कियां
सिविल लाइन थाना प्रभारी अंजन कुमार सिंह ने बताया कि लड़कियों की पहचान के लिए उनकी फोटो मांगी गई तो पता चला कि कपड़ों और बाकी सामान के साथ वह फोटो अलबम भी लेकर चलीं गईं। आशंका है कि किसी के बहकावे में आकर किशोरियां पहले से तैयार प्लान के मुताबिक घर से निकली होंगीं।

एसपी सिटी प्रशांत कुमार ने बताया कि लड़कियों के पास मोबाइल फोन होने की जानकारी मिली है। उनके नंबर ट्रेस करके लोकेशन पता करने का प्रयास किया जा रहा है। संभावना है कि जल्द ही उन्हें बरामद कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed