फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four friends drowned while making reels in Ganga, bodies of three found

Kanpur News: गंगा में रील बनाने में चार दोस्त डूबे, तीन के शव मिले

Sun, 16 Mar 2025 01:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Four friends drowned while making reels in Ganga, bodies of three found
राहुल सिंह - फोटो : संवाद
कानपुर। महाराजपुर के सिलवासा घाट पर होली खेलने के बाद शुक्रवार को चार दोस्त गंगा नहाने पहुंचे। यहां एक युवक मोबाइल पर रील बनाते समय डूबने लगा। उसे बचाने में तीन अन्य दोस्त भी डूब गए। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने शनिवार को तीन के शव ढूंढ निकाले। चाैथे दोस्त की पुलिस तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम करीब पांच बजे होली खेलने के बाद सेन पश्चिम पारा के न्यू आजादनगर निवासी राहुल सिंह (28), नौबस्ता निवासी सुमित सिंह, श्यामनगर निवासी महेंद्र कुशवाहा (27 )और यशोदानगर निवासी प्रियांशु (26) अपने दो दोस्तों गोपालनगर निवासी राजकुमार यादव व सेन पश्चिम पारा निवासी शिवम साहू के साथ महाराजपुर के ड्योढ़ी घाट से करीब डेढ़ किलोमीटर आगे सुनसान जगह पर गंगा नहाने गए थे। राजकुमार और शिवम के मुताबिक, काफी देर तक वहां पार्टी करने के बाद नीरज गहरे पानी में मोबाइल से रील बनाने लगा। इससे डूबने लगा तो जोर से शोर मचाया। उसे बचाने के लिए पहले सुमित, फिर राहुल और प्रियांशु भी गंगा में कूद गए। सुनसान जगह होने पर किसी की कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश की। शनिवार सुबह से पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया। दोपहर को टीम ने महेंद्र, राहुल और प्रियांशु के शव मिल गए। वहीं, सुमित का कुछ पता नहीं चल सका। थाना प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि डूबे हुए तीन युवकों के शव मिल गए हैं, जबकि चौथे दोस्त सुमित की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed