फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four electricity poles fell in JCB collision, 24 village electricity streets

Kanpur News: जेसीबी की टक्कर से बिजली के चार खंभे गिरे, 24 गांव की बिजली गुल

Sun, 02 Nov 2025 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Four electricity poles fell in JCB collision, 24 village electricity streets
जसवंतनगर। जेसीबी से माइनर (बंबा) की सफाई के दौरान बिजली के चार खंभे टक्कर लगने से गिर पड़े। इससे क्षेत्र के करीब 24 से अधिक गांव की बिजली गुल हो गई। खंभा गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन

ठेकेदार सुधीर की जेसीबी बंबा से मिट्टी उठाकर साइड पर डाल रहे थे। चालक विपिन कुमार ने अचानक विद्युत पोल में मशीन के बकेट की जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बिजली के चार खंभे एक साथ टूटकर सड़क पर गिर गए, जिससे मुख्य मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। इस हादसे के कारण क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। 24 से अधिक गांवों में अंधेरा छा गया। गांवों में सिरहोल, नगला छंद, मोहम्मदपुर, नगरिया, नगला उदयभान, नगला मिहीलाल, लोकपुरा, नगला घनु, झीला, दशहरी समेत अन्य कई गांव शामिल हैं। करीब 10 हजार की आबादी से प्रभावित हो गई। घटना की सूचना पर विद्युत विभाग के एसडीओ आनंदपाल सिंह, जेई रघुनाथ व टीजी-2 प्रकाश कुमार मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। विभाग ने सोमवार तक बिजली आपूर्ति बहाल करने का भरोसा दिलाया है। एसडीओ आनंदपाल सिंह ने बताया कि बिजली विभाग के कर्मचारियों को मरम्मत कार्य के निर्देश दे दिए गए हैं। सोमवार तक सभी प्रभावित गांवों में बिजली बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed