{"_id":"63c2d2fc3884157e175310e7","slug":"four-died-of-heart-attack-and-two-due-to-brain-attack-in-kanpur-32-patients-admitted-in-cardiology-2023-01-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सर्द-गर्म मौसम से खतरा, हार्ट अटैक से चार और ब्रेन अटैक से दो की मौत, 32 मरीज कार्डियोलॉजी में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सर्द-गर्म मौसम से खतरा, हार्ट अटैक से चार और ब्रेन अटैक से दो की मौत, 32 मरीज कार्डियोलॉजी में भर्ती
Sat, 14 Jan 2023 11:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 14 Jan 2023 11:53 PM IST
सार
शनिवार को हार्ट अटैक से चार और ब्रेन अटैक से दो की मौत हो गई। वहीं, 32 मरीजों को कार्डियोलॉजी में भर्ती किया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार सर्द-गर्म मौसम खतरनाक बना हुआ है, जिससे ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव हो रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर में ठंड में हार्ट अटैक से शनिवार को चार मरीजों की मौत हो गई। इनमें दो रोगियों को मृत हालत में कॉर्डियोलॉजी लाया गया था। ब्रेन अटैक से भी दो की जान गई है और छह रोगियों को गंभीर हालत में हैलट के न्यूरो साइंसेज विभाग में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि सर्द-गर्म होने से ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव आ रहा है। इससे खून का थक्का जम रहा है, जिससे हार्ट अटैक और ब्रेन अटैक पड़ रहे हैं। उन्होंने लोगों को एहतियात बरतनें को कहा है। तापमान अधिक हों.. फिर भी लोग गर्म कपड़े न उतारें।
विज्ञापन
कार्डियोलॉजी में आए 32 रोगियों को भर्ती किया गया है। इसके अलावा ब्रेन अटैक से तीन रोगियों के मस्तिष्क की नस फट गई। इन्हें न्यूरो सर्जरी विभाग में शिफ्ट किया गया। सिविल लाइंस के रहने वाले रणवीर (64) और नवाबगंज के राकेश (58) की ब्रेन अटैक से मौत हो गई।
विज्ञापन
न्यूरो साइंसेज प्रमुख डॉ. मनीष सिंह ने बताया कि ब्रेन अटैक के 40 फीसदी रोगी अस्पताल नहीं पहुंच पाते। लोग ब्रेन अटैक के शुरुआती लक्षण आते ही तुरंत अस्पताल आ जाएं। यदि मरीज सही समय पर अस्पताल पहुंच जाता है, तो उसके बचने की संभावना अधिक होती है।
इन बातों का रखें ध्यान
- तापमान बढ़े तो तुरंत गर्म कपड़े न उतार दें।
- तापमान के उतार-चढ़ाव होने पर अधिक एहतियात बरतें।
- संयमित तरीके से भोजन करें, गुनगुना पानी पीएं।
- भरपेट खाकर तुरंत सोने न जाएं।
- चक्कर, घबराहट, शरीर में कंपन हो तो तुरंत जांच करा लें।