{"_id":"593061394f1c1be327bda7fb","slug":"four-die-from-food-poisoning","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंडारा खाने से दो बच्चों की मौत, 38 से ज्यादा बीमार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंडारा खाने से दो बच्चों की मौत, 38 से ज्यादा बीमार
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 02 Jun 2017 08:48 AM IST
विज्ञापन
भंडारा खाने के बाद बीमार हुए बच्चों को पहुंचाया गया अस्पताल
भंडारे का प्रसाद खाने के बाद 38 लोग बीमार हो गए, इनमें से दो बच्चों की मौत हो गई। अभी भी दस लोगों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मामला यूपी के कानपुर देहात का है।
बाराखेड़ा चंपतपुर गांव की वंदना, मुन्ना आदि ने बताया कि बुधवार को भागवत कथा समापन पर भंडारा हुआ था। प्रसाद खाने के बाद कुछ लोगाें की तबियत बिगड़नी शुरू हो गई। डायरिया हो गया। गुरुवार को मरीजों की संख्या ज्यादा हो गई। डायरिया की चपेट में आए आशिकी (10) और राज (2) की मौत हो गई।
सीएमओ कानपुर देहात डाक्टरों की टीम लेकर सीएचसी पहुंचे। एसडीएम मैथा बृजेंद्र कुमार भी मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से बीमार ज्योति (04), जयप्रकाश (07), कामिनी (03), योगेश(08), सुनीत (08), अर्चना(12), अंजुल (07), अन्नू(15), सूरज (10), अन्नी (03) को डॉक्टरों ने हैलट रेफर कर दिया। सीएमओ डा. केके श्रीवास्तव ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग की आशंका है।