फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four departments lowered the district's ranking, notices to 48 officers

Kanpur News: चार विभागों ने जिले की गिराई रैंकिंग, 48 अफसरों को नोटिस

Wed, 10 Dec 2025 02:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Four departments lowered the district's ranking, notices to 48 officers
कानपुर। जिले की आईजीआरएस रैंकिंग नवंबर में एक बार फिर से गिरकर 70वें स्थान पर पहुंच गई है। शासन स्तर से विभागवार जारी निगेटिव फीड बैक के बाद अफसरों की पोल खुली है। सबसे खराब फीडबैक नगर निगम, केडीए, जलकल और दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के शिकायतकर्ताओं का रहा। शिकायत निस्तारण में लापरवाही बरतने पर एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार ने 48 विभागों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


आईजीआरएस रैकिंग में अक्तूबर में जिले की रैंकिंग सुधरकर 63वें स्थान पर पहुंची थी लेकिन नवंबर में अफसरों की लापरवाही के कारण फीडबैक काफी खराब रहा। ज्यादातर अफसरों ने घर बैठे ही शिकायतें निस्तारित कर दीं। इस कारण जिला 114 अंकों के साथ फिर से 70वें स्थान पर पहुंच गया। खराब रैंक आने के बाद जब एडीएम सिटी ने विभागवार शिकायतों की समीक्षा की तो हकीकत कुछ और ही मिली। नगर निगम, विद्युत, केडीए, जलकल, शिक्षा विभाग के अफसरों ने सबसे ज्यादा शिकायत निस्तारण लापरवाही बरती है।
विज्ञापन



सबसे ज्यादा खराब फीडबैक वाले विभाग
अपर नगर आयुक्त- 1132
नगर आयुक्त-1103
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम- 248
केडीए सचिव- 177
जलकल अधिशासी अभियंता-173
केडीए वीसी-162



इन विभाग की शिकायतें डिफॉल्टर हो गईं
नगर निगम- सात
प्रभागीय वन अधिकारी- छह
लीड बैंक मैनेजर- छह
जल निगम अधिशासी अभियंता- पांच
बीएसए- पांच


सबसे अधिक शिकायतें नगर निगम, केडीए और जलकल विभाग से जुड़ी हैं। बिना बात किए ही शिकायतें निस्तारित कर दी गई हैं। करीब 48 अफसरों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। सही जवाब न मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी। -डॉ. राजेश कुमार, एडीएम सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed