फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   four delhi doctor injured in painful accident on expressway in Etawah

यूपीः इटावा में एक्सप्रेस वे पर टायर फटने से हुआ दर्दनाक हादसा, दिल्ली के चार डॉक्टर घायल

Sun, 05 May 2019 04:55 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 05 May 2019 04:55 PM IST
विज्ञापन
four delhi doctor injured in painful accident on expressway in Etawah
डेमो
दिल्ली से बिहार के चंपारण जा रहे कार सवार चार डॉक्टर रविवार को यूपी के इटावा जिले में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसे का शिकार हो गए। टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को सैफई के मिनी पीजीआई में भर्ती कराया गया है। दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं। यह सभी चंपारण में शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। 
विज्ञापन


ऊसराहार थाना क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर किलोमीटर संख्या 123 पर रविवार सुबह को यह हादसा हुआ है। दिल्ली से बिहार प्रांत के चंपारण शहर के लिए न्यू अशोक नगर कॉलोनी दिल्ली निवासी डॉक्टर राकेश कुमार अपने भाई की शादी में शामिल होने स्विफ्ट डिजायर कार से जा रहे थे। डॉ. राकेश इसी कॉलोनी स्थित एक हास्पिटल में कार्यरत हैं।
विज्ञापन

शादी में शामिल होने चंपारण जा रहे थे

कार में उनके साथी डॉक्टर राकेश पटेल, चंदन देव और वेगराज भी मौजूद थे। एक्सप्रेस वे पर किलोमीटर संख्या 123  के पास अचानक उनकी कार का टायर फट गया। जिससे कार चला रहे अशोक नियंत्रण नहीं रख पाए और गाड़ी डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इससे आगे बैठे राकेश पटेल व चालक अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे बैठे चंदन देव व वेगराज को मामूली चोट आई। राकेश व अशोक को थाना पुलिस ने सैफई के मिनी पीजीआई में भर्ती कराया।

चंदनदेव व वेगराज ने बताया कि वह डॉ राकेश कुमार के मित्र हैं। उन्हीं के भाई की शादी में शामिल होने चंपारण जा रहे थे। तभी रास्ते में कार का टायर फटने से हादसे का शिकार हो गए। उन्होंने बताया कि वह सभी लोग दिल्ली में ही प्रेक्टिस करते हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों घायलों को इलाज के लिए सैफई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed