फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four bones of skull and other organs found in the field, suspected to be a woman due to long hair

Unnao: खेत में मिली खोपड़ी व अन्य अंगों की चार हड्डियां, लंबे बालों से महिला होने का अनुमान, जांच जारी

Mon, 06 Nov 2023 10:02 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 06 Nov 2023 10:02 AM IST
सार

Unnao News: कोतवाली प्रभारी राजेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि सिर के अवशेष में टांके लगे मिले। इससे पोस्टमार्टम होने का अनुमान है। बताया कि कुत्ता या कोई अन्य जानवर कहीं से खींचकर लाया है। अंग अवशेष किसी महिला के होने का अनुमान है।

विज्ञापन
Four bones of skull and other organs found in the field, suspected to be a woman due to long hair
मानव अस्थियां मिलने की घटना में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले में हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के कोरो कल्याण गांव के बाहर धान के खेत में मानव खोपड़ी व अन्य अंगों की चार हड्डियां मिलने से सनसनी फैल गई। हड्डियों के पास ही फटी हुई लैगी, अंत: वस्त्र, दोनों पैर, एक हाथ, रीढ़ और लंबे बाल मिले हैं। इससे कंकाल किसी महिला का होने की आशंका है।  

विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि कंकाल को जानवर कहीं से खींचकर यहां लाए हैं। सिर के कंकाल में पोस्टमार्टम जैसे टांके भी नजर आ रहे हैं। हालांकि आसपास के ग्रामीणों से किसी महिला की मौत और पोस्टमार्टम के बाद शव को दफन करने की पुष्टि अभी नहीं हुई है। हड्डियों को खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिया गया है।
विज्ञापन

हसनंगज कोतवाली क्षेत्र के कोरो कल्याण गांव निवासी कन्हैयालाल का खेत गांव के ही देशराज रावत ने बटाई पर ले रखा है। रविवार को कुछ महिला श्रमिक धान की फसल काट रही थीं।  इसी दौरान फसल के बीच मानव अंगों की हड्डियां मिलीं तो हड़कंप मच गया। सिर, घुटनों के नीचे की दोनों पैर की हड्डियां मिलीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हड्डियों को खेत में किनारे गड्ढा खोदवाकर दबवा दिया
साथ ही,  एक हाथ व रीढ़ के अलावा लैगी और लंबे बाल मिले। यह देख फसल काट रही महिलाएं दूर जा खड़ी हुईं। सूचना पर किसान देशराज को बुलाया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने ग्रामीणों की भीड़ को दूर हटाया और जांच करने के बाद हड्डियों को उसी खेत में किनारे गड्ढा खोदवाकर दबवा दिया।

सिर के अवशेष में टांके लगे मिले
कोतवाली प्रभारी राजेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि सिर के अवशेष में टांके लगे मिले। इससे पोस्टमार्टम होने का अनुमान है। बताया कि कुत्ता या कोई अन्य जानवर कहीं से खींचकर लाया है। अंग अवशेष किसी महिला के होने का अनुमान है। ग्रामीणों से ऐसी किसी महिला का शव दफन कराए जाने की जानकारी जुटाई जा रही है।

ग्राम प्रधान ने पुलिस पर ग्रामीणों को भगाने का लगाया आरोप
ग्राम प्रधान राज कपूर विमल सहित ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि सूचना मिलने पर ग्रामीण खेतों की तरफ देखने जा रहे थे। पुलिस ने सभी को भगाना शुरू कर दिया और बाद में दरोगा वीरेंद्र यादव ने दो लोगों को बुलाकर अवशेषों को उसी खेत में गड्ढा खोदकर दबवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed