फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four banks did not give loans to even one youth despite a target of 40.

Kanpur News: 40 का लक्ष्य पर चार बैंकों ने एक युवा को भी नहीं दिया ऋण

Thu, 05 Feb 2026 01:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Four banks did not give loans to even one youth despite a target of 40.
कानपुर। सीएम युवा उद्यमी योजना में बैंकों की सुस्ती और खराब रवैये पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह बैंक अधिकारियों पर नाराज हो गए। सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में समीक्षा के दौरान निजी बैंकों द्वारा एक भी ऋण वितरित न करने की बात सामने आने पर डीएम ने कहा कि लापरवाही करने वालों पर अब कार्रवाई होगी।
विज्ञापन



योजना के तहत जिले को कुल 4000 लोन का लक्ष्य मिला है। अभी तक 2313 लोन ही युवाओं को दिए गए हैं। यस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक और बंधन बैंक को वित्तीय वर्ष 2025-26 में 40-40 युवाओं को ऋण देने का लक्ष्य मिला था लेकिन इन बैंकों ने अब तक एक भी लोन नहीं दिया। एक्सिस बैंक को 200 युवाओं को ऋण देना था लेकिन प्रगति शून्य पाई गई। आईडीबीआई बैंक ने 40 के सापेक्ष सात, बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने छह और आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने सिर्फ एक लोन देकर औपचारिकता निभाई है। एचडीएफसी बैंक ने 210 के सापेक्ष 75 और आईसीआईसीआई बैंक ने 200 के सापेक्ष 26 को ऋण वितरित किया। डीएम ने कहा कि जिन बैंकों का प्रदर्शन अत्यंत खराब है, उनके उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर जवाबदेही तय की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed