{"_id":"6a88b5caa2e4cdbdf00c87ad","slug":"four-arrested-for-stealing-batteries-from-autos-e-rickshaws-kanpur-news-c-220-1-akb1006-147750-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ऑटो, ई-रिक्शा से बैटरी चोरी करने वाले चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ऑटो, ई-रिक्शा से बैटरी चोरी करने वाले चार गिरफ्तार
Sat, 22 Aug 2026 02:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुखरायां। भोगनीपुर थाना पुलिस ने बैटरी चोरी के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से नौ बैटरी व एक ऑटो बरामद किया गया। पकड़े गए चोर रात में घरों के बाहर खड़े ई-रिक्शा व ऑटो की बैटरी चोरी करते थे।
भोगनीपुर थाना के अपराध निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पुखरायां के पटेल नगर निवासी नौशाद ने ई-रिक्शा की बैटरी चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसकी पुखरायां चौकी इंचार्ज सौरभ सिंह जांच कर रहे थे। बृहस्पतिवार की रात मुखबिर की सूचना पर बिदखुरी तिराहे से हरदुआ अंडरपास के पास ऑटो सवार चार लोगों को पकड़ा गया। जिनके पास से चोरी की नौ बैटरी बरामद हुई।
पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने अपना नाम पुखरायां राजीव नगर निवासी उमेश, बाल्मीक नगर निवासी दीपक बाल्मीक, आंबेडकर नगर निवासी सौरभ कुमार, आजाद नगर निवासी सागर कश्यप बताया। चारों ने पुलिस को बताया कि वह रात में ऑटो से घूमते थे। जिसका ई-रिक्शा व ऑटो बाहर खड़ा मिल जाता उसकी बैटरी चोरी कर ऑटो में रखकर निकल जाते थे। चोरी की बैटरी वह लोग फेरीवालों व कोई ग्राहक मिलने पर सस्ते दामों पर बेच देते हैं तथा प्राप्त रुपयों को आपस में बांट लेते हैं।
विज्ञापन
चारों ने पुलिस को बताया कि वह 17 व 19 अगस्त की रात को पुखरायांं से ई-रिक्शा से कुछ बैट्री चोरी की थीं। कुछ बैट्री पहले से चोरी की थीं, जिनके स्थान के बारे में हमें याद नहीं है। हम लोग चोरी की बैट्री कानपुर बेचने जा रहे थे। अपराध निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद सभी काे न्यायालय में पेश किया गया।