{"_id":"69236a06674eb529a7091182","slug":"four-arrested-for-robbing-truck-driver-to-satisfy-their-hobbies-kanpur-news-c-220-1-akb1007-134508-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: शौक पूरे करने लिए ट्रक चालक को लूटने वाले चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: शौक पूरे करने लिए ट्रक चालक को लूटने वाले चार गिरफ्तार
Mon, 24 Nov 2025 01:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 24 Nov 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। मुगल मार्ग की बुधौली मोड़ के पास कार व ट्रक सवार चार लोगों ने रास्ता रोककर एक ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी व अन्य सामान लूट लिया था। रविवार को पुलिस ने घेराबंदी कर चारों बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में चारों बदशामों ने आपस में दोस्त होने व शौक पूरे करने के लिए वारदात को अंजाम देने की बात कुबूल की है।
सिकंदरा थानाध्यक्ष दिनेश गौतम ने बताया कि रविवार शाम पांच बजे के करीब मुखबिर की सूचना पर उन्होंने टीम के साथ घेराबंदी कर राजपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर निवासी अखंड प्रताप चतुर्वेदी, अंकित, सिलहरा निवासी दीपक सिंह उर्फ पुष्पेंद्र व श्यामू को गिरफ्तार किया गया।
आरोपियों के पास से लूट के 10300 रुपये, जालौन के आलमपुर बाईपास कालपी निवासी ट्रक चालक रोहित द्विवेदी का ड्राइविंग लाइसेंस व आधार कार्ड बरामद हुआ है।
आरोपियों के पास से लूट में प्रयुक्त कार व ट्रक भी बरामद किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अंकित व दीपक ट्रक चलाते हैं। 20 नवंबर को उन चारों ने मिलकर शराब पी। इसके बाद मुगल रोड पर जा रहे ट्रक को घेर कर चालक के साथ मारपीट कर 61300 रुपये व कुछ कागजात लूट लिए थे। रुपये उन्होंने अपने शौक पूरे करने के लिए लूटे थे। थानाध्यक्ष ने बताया आरोपी अखंड के खिलाफ पांच व अंकित के खिलाफ तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से सभी को जेल भेजा गया है।