{"_id":"609bb54d9c8ef370d1673c3e","slug":"four-arrested-for-black-marketing-of-oxygen-in-kanpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: ऑक्सीजन की कालाबाजारी में चार गिरफ्तार, आरोपियों में न्यूज पोर्टल संचालक और कैमरामैन भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: ऑक्सीजन की कालाबाजारी में चार गिरफ्तार, आरोपियों में न्यूज पोर्टल संचालक और कैमरामैन भी
Wed, 12 May 2021 04:35 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 12 May 2021 04:35 PM IST
सार
आरोपी पत्रकारिता की आड़ में कालाबाजारी कर रहे थे। पुलिस पूरे गिरोह के खुलासे में लगी है। डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने बताया कि दबौली निवासी एक न्यूज पोर्टल के संचालक अश्वनी जैन, बर्रा निवासी कैमरामैन अभिषेक तिवारी, अभिषेक और रिषभ जैन को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
कालाबाजारी में चार गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार को ऑक्सीजन सिलिंडर की कालाबाजारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। टीम ने पनकी से एक न्यूज पोर्टल के संचालक और एक कैमरामैन समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
आरोपियों के पास से दस ऑक्सीजन सिलिंडर बरामद हुए हैं। आरोपी पत्रकारिता की आड़ में कालाबाजारी कर रहे थे। पुलिस पूरे गिरोह के खुलासे में लगी है। डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल ने बताया कि दबौली निवासी एक न्यूज पोर्टल के संचालक अश्वनी जैन, बर्रा निवासी कैमरामैन अभिषेक तिवारी, अभिषेक और रिषभ जैन को गिरफ्तार किया गया है।
इनके पास से छह छोटे और चार बड़े ऑक्सीजन सिलिंडर, वैगन आर कार व न्यूज पोर्टल का पहचान पत्र आदि बरामद हुआ है। कोरोना काल में ऑक्सीजन की मांग बढ़ते ही आरोपी गिरोह बनाकर कालाबाजारी कर रहे थे। डीसीपी के मुताबिक बड़ा सिलिंडर 55 से 60 हजार और छोटा 35 से 40 हजार रुपये में बेचते थे। आरोपी जब पकड़े गए तो पुलिस पर भी पत्रकारिता का रौब गांठने का प्रयास किया।

70 से 80 सिलिंडर बेच लाखों कमाए
आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वे मेरठ से सिलिंडर लेकर कानपुर आते थे। गैस एजेंसी के आसपास घूमते रहते थे। इसी दौरान जो ऑक्सीजन सिलिंडर के लिए भटकता मिलता, उससे सौदा कर मनमाने दाम पर बेच देते थे।
डीसीपी ने बताया कि यह गिरोह डेढ़ महीने में 70 से 80 सिलिंडर बेच चुका है। अब पता किया जा रहा है कि गिरोह में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। ये भी जानकारी जुटाई जा रही है कि आखिर मेरठ से ये किससे सिलिंडर खरीद रहे थे। उस पर भी कार्रवाई की जाएगी। डीसीपी ने बताया कि ग्राहक बनकर पुलिसकर्मी ने आरोपियों से संपर्क किया था। जब सिलिंडर देने पहुंचं, तभी टीम ने उनको दबोच लिया।