फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Four arrested for betting, one arrested for lobbying

Kanpur News: सट्टा लगवाने में चार, पैरवी में एक गिरफ्तार

Sun, 12 Apr 2026 02:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Four arrested for betting, one arrested for lobbying
कानपुर। बर्रा पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा लगवा रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को बर्रा पीले पुल के पास के मकान से पकड़ा जबकि एक युवक आरोपियों को छोड़ने की पैरवी करने में पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपी शिवा, सत्यम, अनमोल, स्नेहिल हैं। पैरवी में पकड़ा गया युवक नौशाद बताया जा रहा है। रविवार को डीसीपी साउथ पूरे मामले का खुलासा कर सकते हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को बंगलूरू और राजस्थान के बीच आईपीएल क्रिकेट मैच हो रहा था। बर्रा थाने की जनतानगर चौकी क्षेत्र के पीला पुल के पास के एक मकान में सट्टा खिलाए जाने की सूचना मिली। पुलिस ने दबिश दी तो वहां से शिवा, सत्यम, अनमोल, स्नेहिल को पकड़ा। सभी मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खिलवा रहे थे। पुलिस को मौके से सट्टे की पर्ची, रजिस्टर और कई मोबाइल मिले हैं।
विज्ञापन

बर्रा थाना प्रभारी रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी एप के जरिये सट्टा खेलने वालों को जोड़कर लाइव मैच के भाव उपलब्ध कराते थे। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed