फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Four accused seeking extortion money of 20 lakhs were arrested

फतेहपुर: 20 लाख की रंगदारी मांगने वाले चार आरोपी पकड़े गए, डॉक्टर और व्यापारी को फोन पर दी थी हत्या की धमकी

Sun, 02 Aug 2020 11:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 02 Aug 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
Four accused seeking extortion money of 20 lakhs were arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
फतेहपुर जिले में खखरेरू कस्बे के एक व्यापारी और रक्षपालपुर के डॉक्टर से 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और पैसा न देने पर उनकी हत्या कर देने की धमकी देने के एक सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनके अन्य साथियों की तलाश है।
विज्ञापन


खखरेरू थाना क्षेत्र के रक्षपालपुर निवासी डॉक्टर विद्याकांत सिंह अपना खुद का क्लीनिक चलाते हैं। वहीं, कस्बे के रोहित केसरवानी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के व्यापारी हैं। 28 जुलाई की शाम साढ़े चार बजे रोहित के मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि उन्हें जान से मारने की सुपारी मिली है। यह सुनकर रोहित ने कारण पूछा तो फोन करने वाला युवक गाली देेने लगा। दहशत में आए रोहित ने फोन काट दिया।
विज्ञापन


उसी दिन शाम पांच बजकर सात मिनट पर डॉक्टर विद्याकांत को फोन आया। उन्हें धमकी दी गई कि अगर वह 20 लाख रुपये उन्हें नहीं देते तो उन्हें व उनके पुत्र को गोली मार दी जाएगी। यह सुनकर डॉक्टर सहम गए। दोनों भुक्तभोगी थाने पहुंचे और सूचना दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


खखरेरू पुलिस ने रविवार को गुरगौला, बरेहटा और खखरेरू कस्बे में छापामारी कर चार युवकों को पकड़ा है। उनके पास से मोबाइल बरामद किया है। इंस्पेक्टर खखरेरू एनके नागर ने बताया कि अभी जांच चल रही है। युवकों के साथियों को खोजा जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में अब तक दो मुकदमे दर्ज किए हैं।

प्रयागराज से किया गया फोन
पुलिस की जांच में अब तक यह साफ हुआ है कि आरोपित युवक 28 जुलाई को प्रयागराज गए थे। यहीं पर उन्होंने एक नया मोबाइल व सिमकार्ड लिया। एक रेस्टोरेंट से बैठकर इन्होंने फोन करके रंगदारी मांगी। इसके बाद यह सब अपने अपने घर आ गए।

युवकों का बड़ा समूह, शोहबत अच्छी नहीं
पुलिस ने जिन युवकों को फिलहाल हिरासत में लिया है। उनका समूह काफी बड़ा है। उनकी समाज में शोहबत भी अच्छी नहीं है। आए दिन लोगों के साथ गाली गलौज, मारपीट में इनका नाम आता रहता है। एक युवक का नाम कुछ साल पहले बाइक चोरी में भी आया था लेकिन युवक थाने आने के बाद बेदाग निकल गया था। इनके डर का आलम यह है कि खखरेरू में इनकी कोई शिकायत नहीं करता है।

सामान्य परिवार के है युवक
पकड़े गए आरोपी सामान्य परिवार के हैं। किसी के पिता बाइक एजेंसी में काम करते हैं तो किसी के बाइक मैकेनिक हैं। एक युवक के पिता कपड़े का काम करते हैं। जबकि एक युवक के पिता बाहर रहते हैं। एक युवक के पास चार पहिया गाड़ी भी है। जिससे यह सब दिनभर खखरेरू में फर्राटा भरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed