फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Found dead body of missing youth in unnao

उन्नाव: गंगा कटरी के किनारे मिला युवक का शव, गंगा मेला के दिन हुआ था लापता

Sat, 26 Mar 2022 04:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 26 Mar 2022 04:53 PM IST
सार

गंगा मेला के दिन से गायाब युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गंगा कटरी के किनारे पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
Found dead body of missing youth in unnao
सोनू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के सीसामऊ थाना क्षेत्र से गंगा मेला वाले दिन से गायब युवक सोनू की गंगा कटरी के किनारे शव मिला। क्षेत्रियों ने इसकी जानकारी गंगा घाट पुलिस को दी है। इसके बाद शव की शिनाख्त हो पाई। घटना के बाद से ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया है कि युवक का उन्नाव में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। सोनू के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। पुलिस हत्या की आशंका जता रही है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसामऊ पुलिस ने चार लोगों को उठाया है। इनमें कल्लू, अंकित, आरके और अनूप शामिल हैं। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


सोनू कानपुर के चमनगंज में एक होजरी कारखाने में काम करता था। वह गंगा मेला के दिन घर से सुबह 10 बजे निकला था। अगले दिन सीसामऊ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। युवक का शव मिलने के बाद से परिवार में मातम छा गया। पिता शहजादे, मां शकीना और चार बहनें सबीना, रूबीना, सबा, साहिना का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed