फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Found dead body hanging, report on six including husband in hardoi

हरदोई: फांसी पर लटकता मिला विवाहिता का शव, पति समेत छह पर रिपोर्ट

Wed, 10 Jun 2020 08:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 10 Jun 2020 08:29 PM IST
विज्ञापन
Found dead body hanging, report on six including husband in hardoi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल

हरदोई जिले के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ओदरा सरैंया में विवाहिता का शव संदिग्ध हालात में मंगलवार की देर शाम घर के अंदर बने कमरे में फांसी पर लटकता मिला। उसके जीवित होने की आस में परिजन आनन फानन ही उसे फंदे से उतारकर एक प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मायके पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए हत्या कर शव लटकाने की रिपोर्ट पति सहित छह लोगों पर दर्ज कराई है। ओदरा सरैंया निवासी रामभइया खेती करता है। उसका विवाह 11 वर्ष पहले पिहानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जलालपुर निवासी देशराज की पुत्री मीरा (30) के साथ हुई थी। मंगलवार देर शाम मीरा घर के अंदर बने कमरे में फांसी पर लटकती मिली।
विज्ञापन


इस पर पति समेत अन्य ससुरालीजनों ने उसे फंदे से उतारा और जीवित होने की उम्मीद में लेकर हरदोई शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन शव लेकर वापस गांव पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक ससुरालीजनों ने शव लाकर घर पर रख दिया और बीमारी से मौत होने की जानकारी मृतका के पिता देशराज को देकर घर से चले गए। घटनास्थल पर पहुंचे मृतका के पिता ने बेहटा गोकुल पुलिस को घटना की जानकारी दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।


बेहटा गोकुल के प्रभारी निरीक्षक राकेश चंद्र आनंद ने बताया कि देशराज ने दहेज के लिए हत्या कर शव फांसी पर लटकाने की तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर मृतका के पति रामभइया, देवर छोटू, सास मीरा, ससुर रामनाथ, ननद कीर्ति और डिंपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed