फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   found a dead body of a newborn baby

इस प्रकरण ने ममता को कर दिया शर्मसार

Wed, 26 Apr 2017 05:25 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 26 Apr 2017 05:25 PM IST
विज्ञापन
found a dead body of a newborn baby
डेमो
देश में बेटी बचाव बेटी पढाव का प्रचार चाहे जितना ज़ोर शोर से किया जाय लेकिन लगता है इसका असर समाज पर कुछ भी नही हो रहा है आज भी लोग बेटी को अभिशाप मानकर उसे पैदा होने से पहले ही मार डालते हैं। ऐसी ही मानवता को शर्मशार कर देने वाली घटना कानपुर के हरबंश मोहाल थाना क्षेत्र के गडरिया मोहाल में सामने आई है। यहां एक नवजात का शव मिला है।
विज्ञापन


इस नवजात बच्ची का शव नाली के एक गड्ढे में पड़ा मिल। स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना स्थानी थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


सरकार नारा देती है। "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ" लेकिन इस शर्मानक घटना को देखकर सभी मायने बेमाने साबित हो रहे है। यह घटना सभी को मुंह चिढ़ा रही है। इस नवजात को सिर्फ इसलिए नााली में फेंक दिया गया क्योंकी वो एक लड़की थी। जहां केंद्र और राज्य दोनों सरकारे बेटियो को पढ़ाने और बचाने के लिए कई सारी योजनाए चलाती है वही कुछ नासमझ लोग बेटियो के पैदा होने पर आज भी उसे मार देते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना को देखते हुए कई सवाल उठते है। क्या उस मां की ममता बिलकुल नहीं पसीजी जिसने उस नवजात को नाले में फेंक दिया। क्या वो मां परिवार से मजबूर थी ऐसा कदम उठाने को। क्या बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा टीवी चैनलों और अखबारों पर ही खत्म हो जायेगा। आखिर बेटियों को मारने वालों पर कब और कैसे कार्यवाही होगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed