फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Found 3 positive including one year old girl

एक साल की बालिका समेत 3 पॉजिटिव मिले

Fri, 03 Jul 2020 07:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
Found 3 positive including one year old girl
एक साल की बालिका समेत शुक्रवार को तीन नए कोरोना पॉजिटिव मिले। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 317 हो गई है, जबकि 188 मरीज ठीक हो चुके हो चुके हैं। 115 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। 14 मरीज जान गवां चुके हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को पॉजिटिव मिलने वालों में कटरा फतेह महमूद खां वार्ड की महिला सभासद की एक वर्ष की पौत्री शामिल है। एक दिन पूर्व महिला सभासद समेत घर के छह सदस्य पॉजिटिव मिले थे।
विज्ञापन

सबसे पहले इनका बड़ा पुत्र पॉजिटिव मिला था। अन्य दो पॉजिटिव मिले लोगों में फ्रेंड्स कालोनी की 27 वर्षीय महिला व सैफई का 24 वर्षीय युवक शामिल है।
शुक्रवार की सुबह सीएमओ डॉ. एनएस तोमर के निर्देश पर डॉ. यतेंद्र राजपूत, डॉ. नीलिमा राजपूत, डॉ. मिथलेश, आमरीन जाफरी, प्रिंसी यादव,धर्मेंद्र कुमार की टीम ने संक्रमित मिले लोगों के क्षेत्र के आसपास के 250 मीटर के एरिया को सील किया। 1200 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की और 52 लोगों की सैंपलिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेवा संवाद न्यूज के अनुसार ब्लॉक महेवा की कालोनी में रहने वाले सफाई कर्मी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद ब्लॉक को सील कर दिया गया।
खंड विकास अधिकारी सतीश चंद्र पांडेय ने बताया कि आम लोगों के कार्य के लिए सचिवों तथा अन्य सहायकों के संपर्क नंबर की लिस्ट चस्पा करा दिया है। बाहर से ही समस्या का समाधान करेंगे।

ग्राम अहेरीपुर व महेवा विकास खण्ड में निकले कोरोना मरीजों के बाद स्वास्थ्य विभाग व ब्लॉक कर्मचारियों ने घर-घर थर्मल स्क्रीनिंग की और क्षेत्र को सैनिटाइज किया। अहेरीपुर में सात मरीज हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed