{"_id":"6389ae9b8d155c2ec85d7a96","slug":"former-sp-mps-security-guard-shot-himself-in-chitrakoot","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: सपा के पूर्व सांसद के सुरक्षाकर्मी ने खुद को मारी गोली, सिपाही की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: सपा के पूर्व सांसद के सुरक्षाकर्मी ने खुद को मारी गोली, सिपाही की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
Fri, 02 Dec 2022 01:22 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 02 Dec 2022 01:22 PM IST
सार
कर्वी कोतवाली क्षेत्र में पूर्व सपा सांसद के सुरक्षाकर्मी की गोली लगने से मौत हो गई। परिजन सिपाही को आनन फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
गोली मारी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
चित्रकूट जिले में मिर्जापुर के पूर्व सपा सांसद बालकुमार पटेल के गनर योगेश मिश्रा की गोली लगने से मौत हो गई। उनकी गन के कारबाईन से गोली चली, जो सीने में धंस गइई। उत्तर प्रदेश पुलिस के सिपाही योगेश मिश्रा फौज के बाद प्रदेश पुलिस में भर्ती हुए थे।
विज्ञापन
मिर्जापुर में तैनाती के बाद पूर्व सांसद के साथ चित्रकूट तैनाती में हो गई थी। बलदाऊगंज स्थित आवास में हुई घटना। उनकी पत्नी के मुताबिक ड्यूटी से आने के बाद कारबाईन में फंसी गोली को निकाल रहे थे। तभी अचानक से गोली चलने की आवाज़ आई और मौके पर देखा तो पति योगेश मिश्रा खून से लथपथ थे।
विज्ञापन
परिजन उनको आनन फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के मुताबिक उन्होंने घरेलू विवाद में गोली मारी है। हालांकि पत्नी के बयान के अनुसार उनको हादसे में गोली लगी है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन