फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Former Pradhan wife murdered by strangulation with press wire in hardoi

UP: प्रेस के तार से गला कसा... नृशंसता से की पूर्व प्रधान की पत्नी की हत्या; मकान में अकेली रहती थी सावित्री

Thu, 01 Jan 2026 01:18 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 01 Jan 2026 01:18 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में प्रेस के तार से गला कसकर पूर्व प्रधान की पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है। महिला घर में अकेली रहती थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Former Pradhan wife murdered by strangulation with press wire in hardoi
hardoi murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के बेहटा गोकुल थाना इलाके के बलेहरा गांव में पूर्व प्रधान की पत्नी की प्रेस के तार से गला कसकर हत्या कर दी गई। वह गांव के घर में अकेली रहती थीं। मंगलवार को दिन भर नजर न आने पर पड़ोसी ने लखनऊ में रहने वाले बेटे को फोन किया था। 
विज्ञापन


देर रात बेटे के घर पहुंचने पर घटना का पता चला। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बुधवार को घटनास्थल का जायजा लेकर परिजनों से जानकारी ली। घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की दो टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन


बलेहरा निवासी सावित्री (60) के पति रनवीर सिंह का निधन हो चुका है। वर्ष 1995 में वह ग्राम प्रधान चुने गए थे। सावित्री का पुत्र अतुल परिवार के साथ लखनऊ जनपद के रहीमाबाद थाना क्षेत्र के महदोइया गांव में रहता है। अतुल ने बताया कि गांव में उनके मकान के पड़ोस में दरवेश सिंह रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरवेश ने फोन कर मंगलवार शाम बताया कि सावित्री देवी आज दिन भर नजर नहीं आईं और दरवाजे खुले पड़े हैं। इस पर अतुल देर रात गांव आए। मकान के अंदर जाने पर देखा तो चारपाई पर सावित्री का शव पड़ा हुआ था। उनके गले में प्रेस का तार कसा हुआ था।

इसकी जानकारी अतुल ने यूपी 112 पर दी। पता चलने पर पहले थानाध्यक्ष धर्मेंद्र गिरि और फिर सीओ हरपालपुर सतेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट ने मौके से जरूरी नमूने जुटाए। एसपी एके मीणा ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। खुलासा करने के लिए दो टीमें लगाई गई हैं। दावा किया कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

घटना को लेकर अलग-अलग चर्चाएं
बलेहरा निवासी रनवीर सिंह ने दो शादियां की थीं। सावित्री उनकी पहली पत्नी थीं। सावित्री से एक पुत्र आदित्य है। दूसरी पत्नी मीनू हैं। मीनू से तीन पुत्र और एक विवाहित पुत्री है। सावित्री का मायका लखनऊ जनपद के रहीमाबाद थाना क्षेत्र के महदोइया में है। मायके से लगभग 22 बीघा भूमि सावित्री को मिली थी। 
 

रनवीर के निधन के बाद से सावित्री गांव में अकेली रहती थीं। उनका पुत्र आदित्य सौतेली मां मीनू और उनके बच्चों के साथ ननिहाल महदोइया में रहते हैं। ग्रामीण संपत्ति विवाद की बात से इन्कार कर रहे हैं लेकिन चोरी की कोशिश के दौरान हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सावित्री के घर में पहले भी दो बार चोरी हो चुकी है जिस युवक ने चोरी की थी उसको लेकर भी संदेह जताया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed