{"_id":"684c7d9eb4f30bea9a091352","slug":"former-office-bearer-of-lawyers-association-accused-of-occupying-land-kanpur-news-c-362-1-ka11002-125524-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: लाॅयर्स एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी पर लगा जमीन कब्जाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: लाॅयर्स एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी पर लगा जमीन कब्जाने का आरोप
विज्ञापन
कानपुर। हनुमंत विहार इलाके में 14 मई को सुसाइड करने वाले युवक सौरभ द्विवेदी के परिजनों ने शुक्रवार को डीसीपी साउथ से मुलाकात कर मदद की गुहार लगाई है। आरोप लगाया कि लाॅयर्स एसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी और उसके दोस्त ने सौरभ की जमीन पर कब्जा कर लिया था।
काफी प्रयास होने के बाद भी कब्जा खाली न होने पर उन्होंने सुसाइड कर लिया था। मृतक के भाई मोहित द्विवेदी ने बताया कि भाई की बर्रा स्थित जमीन पर पूर्व पदाधिकारी और उसके साथी ने कब्जा कर लिया था। इस जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए लेखपालों से जांंच भी कराई गई।
पक्ष में रिपोर्ट आने के बाद भी आरोपियों ने जमीन खाली नहीं की। शिकायत की तो पुलिस वालों के सामने आरोपियों ने धमकाया। इसके बाद पुलिस कमिश्नर से शिकायत भी थी।
विज्ञापन
आरोप लगाया कि भाई के मोबाइल में आरोपियों द्वारा धमकाने की रिकॉर्डिंग मौजूद थी जिसे पुलिस ने डिलीट करा दिया। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि मोबाइल को जांच के लिए भेजा गया है।