फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Former MP Ghanshyam Anuragi join bjp lok sabha election 2019

सियासी उठापटक में बसपा को लगा झटका, भाजपा के हुए अनुरागी, सपा के लिए रहे थे भाग्यशाली

Sun, 21 Apr 2019 11:58 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 21 Apr 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
Former MP Ghanshyam Anuragi join bjp lok sabha election 2019
पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी ने थामा भाजपा का दामन - फोटो : अमर उजाला
यूपी की जौलान भोगनीपुर गरौठा संसदीय सीट पर समाजवादी पार्टी का खाता खोलने वाले 2009 के सांसद घनश्याम अनुरागी ने अब बसपा के बाद भाजपा का दामन थाम लिया है। शनिवार को पूर्व सांसद को लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई है।
विज्ञापन


बता दें कि 2009 के चुनाव में सपा को पहली बार इस लोकसभा सीट पर जीत दिलाने वाले सांसद घनश्याम अनुरागी ही थे। इसके बाद 2014 में भी पार्टी ने उन्हें टिकट दिया लेकिन मोदी लहर में उन्हें भाजपा प्रत्याशी भानु से करारी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 2016 के जिला पंचायत के चुनाव में सपा ने पार्टी विरोधी नीतियों का आरोप लगाते हुए घनश्याम समेत पार्टी के पांच कद्दावर सपा नेताओं को सपा से निष्कासित कर दिया था। 
विज्ञापन

इस बात से कयास लगाए जा रहे थे कि वह भाजपा में जा सकते हैं

कुछ दिन बाद 2018 की शुरूआत में घनश्याम साइकिल की सवारी छोड़कर हाथी पर चढ़ गए और बसपा पार्टी में शामिल हो गए। घनश्याम को पूरी उम्मीद थी कि 2019 के चुनाव में बसपा उन्हें प्रत्याशी बनाएगी, जिसकी उन्होंने तैयारी भी कर ली थी लेकिन ऐन वक्त पर बसपा का टिकट अजय पंकज के हाथ में चला गया। 

तब से ही पूर्व सांसद अनुरागी भाजपा हाईकमान के चक्कर लगा रहे थे, दस बारह दिन पूर्व ही उनकी कानपुर में एक केंद्रीय मंत्री के साथ मीटिंग की तस्वीरें भी वायरल हुई थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि घनश्याम कभी भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अनुरागी 2000 से 2005 तक हमीरपुर से जिला पंचायत अध्यक्ष भी रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed