फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Former MP Anil Shukla said MP Devendra Singh had come to seek blessings at midnight after winning election

Auraiya: पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी बोले- चुनाव जीतने पर आधी रात को आशीर्वाद लेने आए थे सांसद देवेंद्र सिंह

Thu, 06 Nov 2025 09:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 06 Nov 2025 09:40 PM IST
सार

औरैया पहुंचे पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने कहा कि बैठक की रिकॉर्डिंग सीएम को भेजी जाएगी।

विज्ञापन
Former MP Anil Shukla said MP Devendra Singh had come to seek blessings at midnight after winning election
पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में हुई दिशा की बैठक में अकबरपुर के सांसद देवेंद्र सिंह भोले और पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी के बीच हुआ विवाद सुर्खियों में है। इसी बीच बृहस्पतिवार को औरैया पहुंचे पूर्व सांसद ने दिशा की बैठक को उद्योगपतियों को परेशान करने का अड्डा बताया। कहा, अगर उन्होंने चुनाव में विरोध किया था तो जीतने के बाद सांसद आधी रात को आशीर्वाद लेने क्यों आए थे।
विज्ञापन


पूर्व सांसद अपनी पत्नी और जिले की प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला वारसी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि 2019 के चुनाव में उन्होंने देवेंद्र सिंह का विरोध किया था। तब भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी उन्हें मनाने आए, लेकिन उन्होंने समर्थन से साफ मना कर दिया था। उन्होंने कहा कि सांसद 2024 के लोकसभा चुनाव में भी विरोध करने का आरोप लगाते हैं जो सरासर गलत है। कहा कि, उन्होंने देवेंद्र सिंह को चुनाव जिताने के लिए न केवल पूर्ण समर्थन दिया, बल्कि लोगों से भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed