फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Former MP and former MLA left Congress and returned in SP

पूर्व सांसद व पूर्व विधायक ने कांग्रेस छोड़ सपा में की घर वापसी

Mon, 09 Nov 2020 07:29 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 09 Nov 2020 07:29 PM IST
विज्ञापन
Former MP and former MLA left Congress and returned in SP
पूर्व सांसद व पूर्व विधायक की सपा में वापसी - फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर से सपा के पूर्व सांसद बालकुमार पटेल ने अपने पुत्र प्रतापगढ़  पटटी से पूर्व विधायक रामसिंह पटेल के साथ कांग्रेस पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। सोमवार को लखनऊ में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी मुख्यालय में पिता पुत्र की घर वापसी कराई।
विज्ञापन


इसे लेकर पूरे जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। डाकू ददुआ के सगे भाई पूर्व सांसद बालकुमार दो साल पूर्व ही अपने पुत्र रामसिंह के साथ सपा छोडकर कांग्रेस में शामिल हुए थे। कांग्रेस के वह स्टार प्रचारक भी रहे।
विज्ञापन


राजनैतिक दृष्टिकोण से पिता पुत्र कांग्रेस में ज्यादा दिन तक नहीं रह सके और फिर सपा में एक साथ वापसी कर ली है। पूर्व सांसद बालकुमार पटेल ने पहला चुनाव वर्ष 2002 में बसपा के टिकट पर करछना इलाहाबाद विधानसभा से लड़ा और पराजय हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2007 में उन्होंने सपा का दामन थामा और प्रतापगढ़ की पट्टी विधानसभा से भाग्य आजमाया। यहां भी उनकी पराजय हुई। वर्ष 2009 में समाजवादी पार्टी ने उन्हें मिर्जापुर से लोकसभा चुनाव लड़ाया और बालकुमार पटेल सांसद बन गए।

वर्ष 2014 में उन्हें सपा ने बांदा चित्रकूट लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाया गया लेकिन विजय नहीं मिली। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा- बसपा गठबंधन से लोकसभा टिकट न मिलने पर बालकुमार पटेल ने सपा से नाता तोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया था।  

कांग्रेस के टिकट पर वह बांदा लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़े लेकिन पराजित हुए। अब पूर्व सांसद ने अपने पुत्र पूर्व विधायक रामसिंह पटेल के साथ घर वापसी की है। इसी प्रकार उनके पुत्र रामसिंह सन 2012 में प्रतापगढ़ पटटी से सपा के टिकट से विधान सभा का चुनाव लड़कर विधायक बने।

इसके बाद 2017 में भी सपा से इसी सीट से चुनाव लड़े लेकिन हार मिली। तब उन्होंने अपने पिता के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया था अब फिर 2022 का विधान सभा चुनाव आने के पहले पिता के साथ ही सपा में वापसी कर ली है।

इस मामले में पूर्व सांसद ने संक्षिप्त बातचीत में कहा कि वह सब मिलकर प्रदेश में सपा को मजबूत करने का काम करेंगे। गौरतलब है कि पूर्व सांसद के भतीजे डाकू ददुआ का बेटा वीर सिंह पटेल भी सपा के पूर्व विधायक हैं और वह सपा में ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed