फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Former minister Gayatri Prajapati Charged with rape case update

पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला को धमकी, भाजपा को जी भर कोसा

Mon, 24 Dec 2018 08:54 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 24 Dec 2018 08:54 AM IST
विज्ञापन
Former minister Gayatri Prajapati Charged with rape case update
दुष्कर्म के आरोपी पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति
पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति व उनके साथियों पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला ने कहा कि उससे शादी कर मंत्री के ही करीबी राठ निवासी रामसिंह ने कई बार दुष्कर्म किया। उसकी पुत्री को भगाकर दूसरे से शादी कराने की साजिश रची। इसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ रही है। आरोपी चित्रकूट आकर रिवाल्वर दिखाकर उसकी हत्या करने की धमकी दे रहा है। आरोपियों को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। जिसकी शिकायत वह लखनऊ जाकर डीजीपी से करेगी। 
विज्ञापन


रविवार सदर कोतवाली क्षेत्र के अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में पीड़िता ने कहा कि राठ निवासी रामसिंह ने उससे झूठ बोलकर मंदिर में शादी की। कई बाद दुष्कर्म किया। इस दौरान लाखों रुपये नगद व जेवरात के साथ दो सादे हस्ताक्षरयुक्त चेक भी ले गया।
विज्ञापन
Trending Videos

धमकी दी है कि जब वह जेल जाएगा तो उसकी हत्या करने के बाद ही जाएगा

इसके बाद उसकी बालिग पुत्री के साथ भी गलत संबंध बनाकर भगा ले गया और दिखावे के तौर पर दूसरे से शादी करा दी। उसकी पुत्री से दबाव बनाकर बयान दिला रहा है। राठ में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी जिला पुलिस से लेेकर मंडल के पुलिस अधिकारी तक आरोपियों पर कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं। आरोपी कई दिनों से चित्रकूट व बांदा आने जाने पर रिवाल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी देकर केस वापस लेने का दबाव बना रहा है। 

पीड़िता ने कहा कि आरोपी ने धमकी दी है कि जब वह जेल जाएगा तो उसकी हत्या करने के बाद ही जाएगा। जिससे वह और उसका परिवार भयभीत है। पुलिस सुरक्षा भी उसे सिर्फ घर के अंदर मिली है कहीं आने जाने में कोई सुरक्षा नहीं मिली है। आरोपी पर कार्रवाई मंडल की पुलिस नहीं करेगी तो वह लखनऊ जाकर डीजीपी से शिकायत करेगी।
विज्ञापन

भ्रम फैलाया जा रहा है कि पूर्व मंत्री के पक्ष में बयान दे दिया है

दुष्कर्म पीड़िता महिला ने पत्रकारों से कहा कि जब विधानसभा चुनाव चल रहा था तो प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री से लेकर हर भाजपा के नेता उसके साथ हुए अन्याय के मामले को प्रमुखता से उठाया। हर मंच पर और घर आकर उसकी मदद करने का आश्वासन दिया। अब सरकार बनने के बाद दुष्कर्म पीड़िता की कोई मदद नहीं हो रही है। उल्टे भ्रम फैलाया जा रहा है कि पूर्व मंत्री के पक्ष में बयान दे दिया है। यह गलत है। उसने अदालत में सारे बयान दिए हैं। भाजपा का कोई नेता मंत्री उसकी मदद नहीं कर रहे हैं। 

दुष्कर्म पीड़िता ने बताया कि राठ निवासी रामसिंह पहले भी हमीरपुर क्षेत्र में ऐसी हरकतें कर चुका है। एक महिला जिला पंचायत सदस्य की गाड़ी व घर के अलावा लाखों रुपये की धोखाधड़ी कर दुष्कर्म किया था। जिस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद चार माह तक जेल में रहा अभी जमानत पर रिहा है। मामला अदालत में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed