फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   former death from bull attack

सांड ने किसान को पटक पटकर मारडाला

Sat, 25 Jul 2015 12:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Sat, 25 Jul 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
रूरा थाना क्षेत्र के कारीकलवारी गांव में एक आवारा सांड़ ने एक किसान को पटक-पटक कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। उपचार के लिए ले जाते समय घायल की रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन


मैथा ब्लाक के कारी कलवारी गांव निवासी देव नारायण दुबे (59) का दो बीघा खेत गांव के किनारे है। जिसके कुछ हिस्से में भैंसों के लिए चारा बो रखा है।

गत गुरुवार की शाम छह बजे वह खेतों की तरफ  गया। जहां एक आवारा सांड़ खेतों में घुसा चारा खा रहा था। जिसे भगाने के लिए वह दौड़ कर खेतों की तरफ गया।
विज्ञापन


तभी सांड़ ने किसान को पटक दिया। इसके बाद सींगों से वारकर बुरी तरह से लहूलुहान कर दिया। रास्ते से निकल रहे राहगीरों ने दौड़कर किसी तरह सांड़ के चुंगल से किसान को बचाकर परिजनों को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन देवनारायण को उपचार के लिए लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे। तभी रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं मृतक के भाई प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई थी।

लेखपाल जयप्रकाश ने मौके पर पहुंचकर घटना के बाबत जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed