{"_id":"60d37a7d8ebc3edfe449bafc","slug":"former-cm-tweeted-on-spreading-corn","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति और किसान : मक्का फैलाने पर पूर्व सीएम ने किया ट्वीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीति और किसान : मक्का फैलाने पर पूर्व सीएम ने किया ट्वीट
Thu, 24 Jun 2021 10:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गंजमुरादाबाद(उन्नाव)
अमर उजाला नेटवर्क, गंजमुरादाबाद(उन्नाव)
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 24 Jun 2021 10:32 AM IST
सार
- अखिलेश बोले, भाजपा ने आज किसानों को सड़कों पर ला दिया
- भाजपा विधायक बोले, किसान तो सपा शासन में सड़क पर आया था
विज्ञापन
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर सुखाने के लिए फैलाई गई मक्का पर पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट के जरिए भाजपा सरकार पर तंज कसा है। वहीं, भाजपा विधायक श्रीकांत कटियार ने पलटवार किया है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट के जरिए प्रदेश की भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि भाजपा ने किसानों की आय दोगुना करने का जुमला दिया था लेकिन आज किसानों को सड़कों पर ला दिया है। बांगरमऊ उन्नाव में वैकल्पिक व्यवस्था और जगह के अभाव में मक्का की फसल सड़कों पर सुखाई जा रही है।
विज्ञापन
इस पर भाजपा के बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार ने पलटवार करते हुए कहा कि सरकार किसानों के प्रति पूरी तरह सजग है। सड़क पर तो किसान सपा के शासनकाल में आ गया था। उसकी आय दोगुना करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
मौसम खराब होने से किसान सड़क पर जल्द मक्का सुखाकर भंडारित कर लेना चाहते हैं तो उनको क्यों तकलीफ हो रही है। सपा ने तो एक्सप्रेसवे आधा-अधूरा बनाकर आनन फानन में उद्घाटन कर दिया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उसे पूरा कराया। उस पर किसान मक्का सुखा रहे हैं तो उन्हें क्यों तकलीफ हो रही है।