फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Former CM tweeted on spreading corn

राजनीति और किसान : मक्का फैलाने पर पूर्व सीएम ने किया ट्वीट

Thu, 24 Jun 2021 10:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा  अमर उजाला नेटवर्क, गंजमुरादाबाद(उन्नाव)
 अमर उजाला नेटवर्क, गंजमुरादाबाद(उन्नाव) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 24 Jun 2021 10:32 AM IST
सार

  • अखिलेश बोले, भाजपा ने आज किसानों को सड़कों पर ला दिया
  • भाजपा विधायक बोले, किसान तो सपा शासन में सड़क पर आया था

विज्ञापन
Former CM tweeted on spreading corn
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर सुखाने के लिए फैलाई गई मक्का पर पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट के जरिए भाजपा सरकार पर तंज कसा है। वहीं, भाजपा विधायक श्रीकांत कटियार ने पलटवार किया है। 

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट के जरिए प्रदेश की भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि भाजपा ने किसानों की आय दोगुना करने का जुमला दिया था लेकिन आज किसानों को सड़कों पर ला दिया है। बांगरमऊ उन्नाव में वैकल्पिक व्यवस्था और जगह के अभाव में मक्का की फसल सड़कों पर सुखाई जा रही है।  
विज्ञापन


इस पर भाजपा के बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार ने पलटवार करते हुए कहा कि सरकार किसानों के प्रति पूरी तरह सजग है। सड़क पर तो किसान सपा के शासनकाल में आ गया था। उसकी आय दोगुना करने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम खराब होने से किसान सड़क पर जल्द मक्का सुखाकर भंडारित कर लेना चाहते हैं तो उनको क्यों तकलीफ हो रही है। सपा ने तो एक्सप्रेसवे आधा-अधूरा बनाकर आनन फानन में उद्घाटन कर दिया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उसे पूरा कराया। उस पर किसान मक्का सुखा रहे हैं तो उन्हें क्यों तकलीफ हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed