बसपा पूर्व विधायक कमलेश दिवाकर और 4 करीबियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा
जानकारी के अनुसार बुधवार रात दोस्त को घर के बाहर छोड़कर वापस जाते वक्त दो बाइक पर चार नकाबपोश बदमाशों ने रवि पर फायरिंग की थी। रवि ने किसी तरह जान बचाई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी। फायरिंग के बाद बदमाश मौके से भाग गए थे। पुलिस की जांच में सीसीटीवी में एक युवक फायरिंग करते हुए नजर आया है। कानपुर कल्याणपुर थाने के इंस्पेक्टर सतीश सिंह ने बताया कि केस्को ठेकेदार रवि शंकर शुक्ल की तहरीर पर पूर्व बसपा विधायक एवं सपा नेता कमलेश दिवाकर व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, रंगदारी, योजनाबद्ध तरीके से हमला आदि धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले भी विधायक के खिलाफ रवि की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ था।
