फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Former BJP Yuva Morcha district vice president shot and stabbed in a feud; condition critical

Kanpur News: रंजिश में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष को गोली मारकर चाकुओं से गोदा, हालत नाजुक

Wed, 18 Feb 2026 02:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Former BJP Yuva Morcha district vice president shot and stabbed in a feud; condition critical
कानपुर। रावतपुर थानाक्षेत्र के छपेड़ा पुलिया के पास मंगलवार देर रात एक बजे दुकान की रंजिश में तीन युवकों ने भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सोनू राठौर की पीठ पर गोली मार दी। इसके बाद हत्या करने के लिए पेट में चाकू से गोद दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। नाजुक हालत में भाजपा नेता को पुलिस ने हैलट पहुंचाया। वहां हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन


भाजपा युवा मोर्चा का पूर्व जिला उपाध्यक्ष सोनू राठौर नवाबगंज के सिग्नेचर सिटी के पास रहते हैं। मां रज्जो देवी और भाई सौरभ ने बताया कि छपेड़ा पुलिया पर उनकी पूजन सामग्री की दुकान है। मंगलवार की रात वह रावतपुर में एक शादी समारोह में गए थे। वहां से छपेड़ा पुलिया स्थित दुकान के पास से होकर आ रहे थे। इसी बीच साजन उर्फ रोहित, बाबा लाइट और अभिषेक ने अपने साथियों के साथ उसे जमकर पीटा। गोली मारने के बाद चाकुओं से गोद दिया। उसके शरीर में सात से आठ चाकू के वार मिले हैं। पीठ पर गोली भी लगी है।
विज्ञापन

एडीसीपी कपिल देव सिंह ने बताया दोनों पक्षों के बीच दुकान को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी के चलते मंगलवार की देर रात हमला किया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। घरों में दबिश दी जा रही है। घटना के बाद हैलट अस्पताल के बाहर शहर भर के भाजपा नेताओं का जमावड़ा लग गया। इस दौरान हंगामे की आशंका को देखते हुए सर्किल का फोर्स तैनात कर दिया गया है। घटनास्थल पर डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी जांच करने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed