फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Former Bar Association minister Aridaman Singh released from jail after six months

Kanpur News: बार एसो. के पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह छह माह बाद जेल से रिहा

Thu, 12 Mar 2026 02:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Former Bar Association minister Aridaman Singh released from jail after six months
कानपुर। पिंटू सेंगर हत्याकांड में आरोपी बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह की छह महीने बाद जेल से रिहाई हो गई है। अरिदमन के खिलाफ दर्ज सभी आठ मुकदमों में उसे जमानत मिल गई थी। जमानतें दाखिल होने और उनके सत्यापन के बाद कोर्ट के आदेश पर बुधवार शाम अरिदमन को जेल से रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन


बसपा नेता पिंटू सेंगर की 20 जून 2020 को चकेरी में सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पिंटू के भाई धर्मेंद्र ने चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें पप्पू स्मार्ट समेत कई को जेल भेजा गया था। अग्रिम विवेचना के दौरान मुकदमे में अधिवक्ता धीरज उर्फ दीनू उपाध्याय और अरिदमन सिंह का नाम भी सामने आया था। इसके बाद इन दोनों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। गैंगस्टर एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उसके खिलाफ छह और मुकदमे भी दर्ज थे। अरिदमन 25 अगस्त 2025 से जेल में बंद है। छह मुकदमों में पहले ही जमानत मिल चुकी थी। पिछले दिनों पिंटू सेंगर हत्याकांड और गैंगस्टर के मुकदमों में भी उसे हाईकोर्ट से जमानत मिल गई थी। इसके बाद जमानतें दाखिल की गईं। कोर्ट से सत्यापन होने के बाद बुधवार को कोर्ट ने अरिदमन की रिहाई के आदेश दिए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed