फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   forest department team could not catch the leopard

कानपुर: बम फोड़े, चप्पा-चप्पा छाना, नहीं पता चला तेंदुए का ठिकाना, रेस्क्यू टीम ने सर्च ऑपरेशन को आगे बढ़ाया

Tue, 07 Dec 2021 12:52 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 07 Dec 2021 12:52 AM IST
सार

वीएसएसडी कॉलेज में सामान्य रूप से कक्षाएं संचालित हुईं। प्राचार्य डॉ. बिपिन चंद्र कौशिक ने बताया कि सोमवार को कॉलेज में छात्रों की संख्या पर्याप्त रही और शिक्षकों ने नियमित क्लास भी ली।

विज्ञापन
forest department team could not catch the leopard
वीएसएसडी कॉलेज में तेंदुआ दिखने से खौफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के नवाबगंज में कई दिनों से दहशत का पर्याय बन चुके तेंदुए को पकड़ने के लिए आगरा की टीम ने वीएसएसडी कॉलेज के जंगल से लेकर बैराज तक घंटों कांबिंग की। सुतली बम से धमाका कर तेंदुए को बाहर निकालने की कोशिश भी की।
विज्ञापन


टीम ट्रैंकुलाइजर गन, जाल और कैचर के साथ तेंदुए को पकड़ने की फिराक में थी लेकिन वह बाहर नहीं आया। वीएसएसडी कॉलेज में दस दिन से घूम रहे तेंदुए को पकड़ने के लिए आगरा की टीम ने वन विभाग के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन को आगे बढ़ाया।
विज्ञापन


टीम ने सबसे पहले हॉस्टल और केमिस्ट्री लैब के बीच बने शौचालय के पास सुतली बम फोड़े। जब कोई चहलकदमी नहीं हुई तब टीम अंदर गई। इसके बाद शौचालय और पुलिया के नीचे जंगल में काफी दूरी तक सर्च किया। टीम ने हॉस्टल के आसपास छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि यहां तेंदुआ के पदचिह्न नहीं मिले। रेसक्यू टीम ने बैराज के पास जाकर ड्रोन से भी निरीक्षण किया। कटरी व खंडहर में जाकर सर्च अभियान चलाया। आगरा से आई टीम में डॉ. आदित्यन, श्रेष्ठ पचौरी, अनुज, करमवीर, घनश्याम और ओमकार शामिल रहे।


आए छात्र, कक्षाएं शुरू
वीएसएसडी कॉलेज में सामान्य रूप से कक्षाएं संचालित हुईं। प्राचार्य डॉ. बिपिन चंद्र कौशिक ने बताया कि सोमवार को कॉलेज में छात्रों की संख्या पर्याप्त रही और शिक्षकों ने नियमित क्लास भी ली। तेंदुआ जिस क्षेत्र से निकल रहा है, उसे प्रतिबंधित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed