फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Foreign influencers visited village, thinking of it as place of friends; they accuse Shivani of insulting them

यूपी: दोस्त समझकर गांव आए विदेशी इंफ्लूएंसर, अब औरैया की शिवानी पर लगाया अपमान करने का आरोप

Fri, 30 Oct 2026 07:02 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: Shikha Pandey Updated Fri, 30 Oct 2026 07:02 PM IST
सार

औरैया की शिवानी कुमारी पर विदेशी इंफ्लूएंसर ने अपमान करने का आरोप लगाया है। अमेरिका के इंफ्लूएंसर मारविन आची ने वीडियो जारी किया है। 

विज्ञापन
Foreign influencers visited village, thinking of it as place of friends; they accuse Shivani of insulting them
वीडियो में बात रखने के दौरान भावुक शिवानी कुमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर चर्चित जिले की इंफ्लूएंसर शिवानी कुमारी विवादों में आ गई हैं। अमेरिका के चर्चित इंफ्लूएंसर मारविन आची ने वीडियो जारी कर शिवानी पर भारतीय संस्कृति के नाम पर उनका अपमान करने का आरोप लगाया है। मारविन के वीडियो के बाद शिवानी ने भी रोते हुए अपना पक्ष रखा है। वहीं, संवाद न्यूज एजेंसी दोनों वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
विज्ञापन



मारविन आची ने अपने वीडियो में बताया कि वह भारतीय संस्कृति के मुरीद हैं। शिवानी को वह केवल एक इंफ्लूएंसर नहीं बल्कि अपना दोस्त मानते थे। वह भारत की शादी और ग्रामीण परिवेश को करीब से देखना चाहते थे। इसी इच्छा से वह शिवानी के गांव पहुंचे थे। वहां उनके चेहरे पर पेंट किया गया। उस समय उन्हें लगा कि यह भारतीय संस्कृति का हिस्सा है और उन्होंने इसे सहजता से स्वीकार किया। बाद में एक दोस्त ने उनका वीडियो देखकर बताया कि उनके साथ मजाक किया जा रहा है। मारविन के मुताबिक इसके बाद उन्होंने वीडियो के कमेंट पढ़े तो उन्हें भी एहसास हुआ कि लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं। उन्होंने शिवानी और उनकी टीम से इस बारे में सवाल किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन

 
Trending Videos

अपनी दोस्त फर्नाडा का भी जिक्र किया। बताया कि एक बार अचानक उसके चेहरे पर रेत फेंक दी गई और फिर उसे साफ किया गया। इससे फर्नाडा की आंखों में जलन होने लगी थी। तब उन्होंने इसे भी भारतीय संस्कृति का हिस्सा समझकर नजरअंदाज कर दिया था। हालांकि अब उन्हें लगता है कि यह सब लाइक्स और व्यूज पाने के लिए किया गया। मारविन ने सवाल उठाया कि जब कोई विदेशी दूसरे देश में जाता है और वहां की भाषा व संस्कृति से अनजान होता है, तो क्या उसके साथ ऐसा व्यवहार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह भारत और भारतीय संस्कृति का सम्मान करते हैं, लेकिन किसी की अनभिज्ञता का फायदा उठाकर उसका मजाक बनाना उचित नहीं है।

 
विज्ञापन

शिवानी ने रोते हुए दी सफाई
मारविन के आरोपों के बाद शिवानी कुमारी ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया। वीडियो में वह भावुक होकर कहती नजर आईं कि मारविन भैया उनके लिए मेहमान हैं। उन्होंने उनका कोई अपमान नहीं किया। यदि कोई बात थी तो उनसे सीधे पूछ लेते, उनके खिलाफ वीडियो क्यों जारी किया। शिवानी ने अपनी ओर से सफाई देते हुए मारविन के आरोपों पर दुख जताया। गौरतलब है कि पिछले साल भी मारविन आची भारत आए थे और औरैया के अरियारी गांव में शिवानी के यहां पहुंचे थे। उस मुलाकात के बाद शिवानी को सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रियता मिली थी। शिवानी के मिलियन में फॉलोअर्स और व्यूअर हैं। वह बिग बॉस में भी हिस्सा ले चुकी हैं। वहीं मारविन आची के भी सोशल मीडिया पर लाखों-करोड़ों प्रशंसक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed